मुंबई: साउथ के स्टार प्रभास इन दिनों चर्चा में हैं। पहले तो 'बाहुबली' फिल्म में शानदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। अब वह 'साहो' में एक्शन और रोमांस करते नज़र आएंगे। प्रभास की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि उनकी शादी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती है। अब नई खबर ये आई है कि 'साहो' की रिलीज के बाद प्रभास की शादी एक US बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से होगी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
दरअसल, प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने पिछले साल मीडिया को बताया था कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे एलिजिबल बैचलर प्रभास इस साल शादी जरूर करेंगे, क्योंकि यह उनके परिवार की इच्छा है। वहीं, प्रभास की बहन ने भी एक लीडिंग वेबसाइट को बताया था कि उनकी फैमिली प्रभास की शादी का इंतज़ार कर रही है।
हालांकि, प्रभास हमेशा इन बातों का जवाब देने से कतराते रहे हैं। यहां तक कि उनका नाम 'बाहुबली' की को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ भी जोड़ा जाता रहा है।