मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। यही वजह है कि शो में आए दिन कोई ना कोई ट्विस्ट आता रहता है और टीआरपी लिस्ट टॉप 5 में यह अपनी जगह बरकरार रखता है। इस बार मेकर्स दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लाने वाले हैं।
Related Stories
दरअसल, सीरियल के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि जल्द ही नायरा और कार्तिक का मिलन होने वाला है। अब दोनों एक-दूसरे के सामने आने वाले हैं।

प्रोमो में दिखाया गया है कि कार्तिक और वेदिका की शादी होने वाली है, लेकिन उसी वक्त नायरा की एंट्री होती है। कायरव कहता है कि वह अपने साथ मां को लेकर आया है। नायरा को देखकर कार्तिक हैरान हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक को नायरा माफ नहीं करेगी, क्योंकि कार्तिक ने उसके कैरेक्टर को लेकर शक किया था। अब देखना होगा कि क्या नायरा और कार्तिक के बीच दूरियां मिट पाएंगी.. क्या वह कार्तिक को कभी माफ कर पाएगी या कहानी में कोई और ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
Also Read:
'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' के फैंस के लिए बड़ा झटका, अब नजर नहीं आएगा ये एक्टर
पार्टनर की गलती से स्टेज पर गिरी 'नच बलिए' कंटेस्टेंट उर्वशी ढोलकिया, शर्म छोड़ Video शेयर किया