1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2: नायरा को जिंदा देखकर चौंका आदित्य, कार्तिक को बताया सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2: नायरा को जिंदा देखकर चौंका आदित्य, कार्तिक को बताया सच

 Published : Aug 02, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 05:11 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2: नायरा को कीर्ति का एक्स हस्बैंड आदित्य देख लेता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नायरा को याद आता है कि दादी ने एक बार उसे बताया था कि बचपन में कार्तिक बहुत बीमार था तो दादी ने कुलदेवी के मंदिर में चांदी का छल्ला चढ़ाया था, नायरा सोचती है कि वो भी कुलदेवी के मंदिर जाकर कायरव के लिए दुआ मांगेगी। 

कायरव को अस्पताल वाला ड्रेस पहना दिया गया है, जिसकी वजह से वो परेशान होता है और अपनी मां नायरा से पूछता है कि उसे भी बाकी बच्चों की तरह कपड़े क्यों पहनाया गया है। नायरा उसे कहती है कि उसके पेट में जर्म्स हैं और डॉक्टर उसे थोड़ी मेडिसिन देंगे और इंजेक्शन देंगे वो परेशान ना हो।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2

अगले दिन नायरा मंदिर जाने के लिए तैयार होती है। मंदिर में वो देवी को चांदी का छल्ला चढ़ाती है। उसी मंदिर में कार्तिक भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचता है। नायरा की नजर कार्तिक पर पड़ती है और छिप जाती है, लेकिन मंदिर में चढ़ाए उसके चांदी के छल्ले को देखकर दादी कहती हैं कि किसी के कुलदीपक पर मुसीबत है। इसके बाद दादी और कार्तिक दोनों उस बच्चे के लिए दुआ करते हैं, दोनों इस बात से अनजान हैं कि वो जिसके लिए दुआ कर रहे हैं वो उन्हीं के परिवार का कुलदीपक है।

नायरा मंदिर से बाहर निकलती है और कीर्ति के एक्स हस्बैंड आदित्य की नजर उस पर पड़ जाती है, वो उसका रास्ता रोकता है और उससे कई तरह के सवाल पूछता है, वो इतने दिन से कहां थी? लोगों को लगता था कि वो मर चुकी है। नायरा उसकी बातों का कोई जवाब नहीं देती है। वहां से भाग जाती है।

आदित्य उसे नायरा-नायरा कहकर पुकारता है, नायरा तो चली जाती है लेकिन कार्तिक वहां आ जाता है। वो आदित्य पर गुस्सा करता है कि वो नायरा का नाम पुकार रहा है। आदित्य उसे बताता है कि नायरा जिंदा है लेकिन कार्तिक उसपर और गुस्सा करता है। आदित्य कहता है एक दिन तुम मेरी बात पर यकीन करोगे जब सच तुम्हारे सामने आएगा लेकिन तब कहीं पछताना ना पड़े।

सोमवार को क्या आएगा?

सोमवार को दिखाएंगे कि आदित्य की नजर फिर से नायरा पर पड़ती है वो नायरा का वीडियो भी बना लेता है, वीडियो बनाते हुए उसे नायरा देख लेती है और उसका पीछा करती है लेकिन आदित्य गोयनका हाउस के अंदर चला जाता है। आदित्य वहां जाकर कार्तिक को पुकारता है और घर वाले उसे देखकर हैरान रह जाते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2

Also Read:

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भी हुई टैक्स फ़्री!

फेवरेट हीरोइन काजल अग्रवाल से मिलने के चक्कर में लुटा फैन, गंवाए 60 लाख

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन