Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August: 'संजीवनी' के डॉक्टर शशांक करेंगे कायरव का ऑपरेशन?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August: 'संजीवनी' के डॉक्टर शशांक करेंगे कायरव का ऑपरेशन?

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Aug 01, 2019 11:37 am IST, Updated : Aug 01, 2019 11:49 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाएंगे कि डॉक्टर पल्लवी, नायरा से कायरव का जल्द से जल्द ऑपरेशन करवाने की बात कहती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त जो ट्रैक चल रहा है वो कायरा फैन्स को निराश कर रहा है, एक तो कार्तिक और नायरा बिछड़े हैं, ऊपर से कायरव के दिल में छेद है। आज ऑनएयर होने वाले शो में आप देखेंगे कि डॉक्टर, नायरा से कहती है वो परेशान ना हो बीमारी हो तो इलाज भी है, लेकिन जब डॉक्टर कहती है कि इलाज की गारंटी 50-50 गारंटी है नायरा और परेशान हो जाती है। उधर कार्तिक भी परेशान है, उसे लग रहा है कि उसका कोई अपना परेशान है और वो हेल्प नहीं कर पा रहा है। इधर नायरा बेहोश हो जाती है, होश में आने पर उसे कायरव के जन्म का समय याद आता है। उधर कार्तिक घर से बाहर निकल आता है उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्यों परेशान है? 

नायरा और लीजा कायरव की हेल्थ की वजह से परेशान है। लीजा नायरा से कहती है कि कार्तिक को वो बता दे कि कायरव उसका बेटा है वो हेल्प करेगा। लेकिन नायरा उसे मना कर देती है। नायरा कहती है कि वो 5 साल से मेरी वजह से परेशान रहा होगा, अब वो मूव ऑन कर रहा है तो मैं उसके रास्ते में नहीं आऊंगी। अभी तक मैंने सब कुछ अकेले सहा है अब भी वो अकेली ही सभी मुसीबतों का सामना करेगी। 

नायरा अपने बेटे के पास पहुंचती है वहां वो अस्पताल में एडमिट बहुत सारे बच्चों के बीच बैठा है, अपनी मां को बताता है कि मैंने बहुत सारे दोस्त बना लिए हैं ये सारे यहां काफी वक्त से रह रहे हैं। वो अपनी मां से पूछता कि ये लोग अपने घर क्यों नहीं जा रहे हैं क्या इन्हें कोई सजा मिली है? नायरा बताती है कि भगवान बच्चों को सजा नहीं देते हैं, वो बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। कायरव पूछता है क्या ये सब भगवान के पास चले जाएंगे? नायरा कायरव से कहती है कि नहीं कोई भी भगवान के पास नहीं जाएगा, ये सब यहां इसलिए हैं ताकी स्ट्रॉन्ग होकर घर जा सके। फिर कोई बीमारी या कुछ और इन्हें डरा ना पाए।

कायरव अपनी मां से कहता है कि यहां उसका एक और दोस्त बना है उसका नाम अमन है, वो बहुत रोता है, कायरव अपनी मां से अमन को हंसाने के लिए कहता है। नायरा मान जाती है तो कायरव खुश होकर कहता है- मेरी मां मैजिक से सब ठीक कर देगी। नायरा उसे समझाती है मैजिक जैसा कुछ नहीं होता है हम सबके अंदर एक ताकत होती है. हमें डर से नहीं डरना चाहिए, डर से जितना डरेंगे वो हमें उतना और डराएगा।

उधर कार्तिक के घरवाले कायरव को याद करते हैं, और कहते हैं जब तक वो बच्चा घर में था कितनी रौनक थी। कार्तिक के पापा भी कहते हैं कि बहुत क्यूट था वो बच्चा। कार्तिक तभी घर आता है और वेदिका की नजर उसकी उंगलियों पर पड़ती है, दिन में ही सगाई में पहनाई अंगूठी उसके हाथों में नहीं रहती है। कार्तिक कमरे में जाता है और फिर वो बहुत बेचैनी महसूस करता है।

नायरा सभी बच्चों और खासकर अमन को खुश करने के लिए जोकर के अवतार में आती है, सभी बच्चों के साथ- बम बम बोले, मस्ती में डोले गाने पर डांस करती है। इसके बाद वो अमन को डर से निपटने का एक और तरीका बताती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 1 August

नायरा को डॉक्टर पल्लवी आकर समझाती है कि हम टाइम नहीं वेस्ट कर सकते हैं, जल्द से जल्द कायरव की सर्जरी करानी होगी। नायरा उनसे पूछती है कि क्या वो कायरव को गोवा ले जा सकती है? इस पर डॉक्टर पल्लवी उसे मना कर देती हैं। वो कहती हैं कि कायरव की डॉक्टर होते हुए मैं ये इजाजत नहीं दे सकती हूं। कायरव के लिए ट्रैवेल करना मुश्किल होगा। उसका ऑपरेशन होने और उसके रिकवर होने के बाद ही वो यहां से जा सकती है। इसके अलावा डॉक्टर पल्लवी नायरा से कहती है कि एक बहुत बड़े सर्जन हैं अगर वो कायरव की सर्जरी करें तो अच्छो होगा, लेकिन वो बहुत बिजी रहते हैं। नायरा कहती है हम उन्हें ही बुलाएंगे, डॉक्टर कहती है मैंने रिपोर्ट भेज दी है शायद कायरव की उम्र और कंडीशन देखकर वो मान जाएं।

डिलीवरी के 11 दिन बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, फोटोज देख होंगे हैरान

माना जा रहा है कि वो डॉक्टर कोई और नहीं बल्कि सीरियल संजीवनी के डॉक्टर शशांक यानी मोहनीस बहल होंगे। ऐसे में स्टार प्लस अपने शो संजीवनी का प्रमोशन भी कर देगा। कहा जा रहा है कि डॉक्टर ईशानी यानी कि एक्ट्रेस सुरभि चांदना भी नजर आएंगी। वैसे भी सुरभि चांदना और शिवांगी जोशी बेस्टीज हैं।

कल क्या आएगा?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कल दिखाएंगे कि नायरा मंदिर गई है वहां कार्तिक और उसका पूरा परिवार भी मंदिर आया है। नायरा कायरव के लिए चांदी का छल्ला चढ़ाएगी, बाद में दादी की नजर छल्ले पर पड़ेगी और वो कहेंगी कि चांदी का छल्ला तो कुलदीपक पर कोई परेशानी आती है तब चढ़ाते हैं। मंदिर के बाहर कोई नायरा के कंधे पर हाथ रखता है, सास, बहू और सस्पेंस की रिपोर्ट के मुताबिक वो कोई और नहीं बल्कि नायरा की भाभी कीर्ति का पहला पति आदित्य होगा।

शूटिंग से टाइम निकालकर ऐसे कपड़े पहन मंदिर पहुंच गए अजय देवगन, हो गए जमकर ट्रोल

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement