1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिलीवरी के 11 दिन बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, फोटोज देख होंगे हैरान

डिलीवरी के 11 दिन बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, फोटोज देख होंगे हैरान

 Published : Aug 01, 2019 09:51 am IST,  Updated : Aug 01, 2019 10:20 am IST

गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस काफी हैरान है। सिर्फ 11 दिन में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है।

gabriella demetriades- India TV Hindi
gabriella demetriades

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 18 जुलाई 2019 को तीसरी बार पिता बने हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म से अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड बेहद खुश हैं। लेकिन गैब्रिएला  ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस काफी हैरान हैे। जी हां आमतौर पर बच्चा पैदा होने के बाद वजन कम करने में काफी टाइम लगता है लेकिन गैब्रिएला  ने सिर्फ 11 दिन में ऐसा काम कर दिया जो काबिल-ए-तारीफ है।

दरअसल गैब्रिएला  ने अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी फ्लैट टमी नजर आ रही है।  उन्होंने सिर्फ 11 दिन के अंदर ही अपनी टमी फ्लैट कर ली है औऱ ये बहुत बड़ी बात है। गैब्रिएला का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस काफी हैरान है।

शूटिंग से टाइम निकालकर ऐसे कपड़े पहन मंदिर पहुंच गए अजय देवगन, हो गए जमकर ट्रोल

gabriella demetriades
gabriella demetriades

गैब्रिएला ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, डिलीवरी के 11 दिन बाद इस सेल्फी को लिया। ये बहुत लंबा रास्ता है, लेकिन बॉडी एक अमेजिंग चीज है। मैं बस यही कहूंगी कि प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत अच्छा खाएं। पैरेंटल योग सच में बहुत कारगर है। याद रखिए हर कोई बहुत अलग होता है। ऐसे में धैर्य रखें।

gabriella demetriades
gabriella demetriades

इससे पहले गैब्रिएला ने एक और फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान 21 किलो वजन बढ़ा लिया था। प्रेग्नेंसी के समय हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करने का रूटीन फॉलो किया। प्रेग्नेंसी में जो दिल किया वो खाया।

ब्रेकअप पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- यह जिंदगी का सबसे खराब समय था

वहीं दूसरी ओर अर्जुन ने अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया । अर्जुन ने लिखा कि आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी एक कीमती चीज। हमारी जिंदगी में इंद्रधनुष के सभी रंग भर गए। हम बहुत लकी महसूस करते हैं। जूनियर रामपाल का हमारे जीवन में स्वागत है। आप सभी का शुक्रिया आपके प्यार और खूबसूरत दुआओं के लिए...बेबी अरिक रामपाल को हैलो कहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन