1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लिया सावन का मजा, शेयर की प्यारी तस्वीरें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लिया सावन का मजा, शेयर की प्यारी तस्वीरें

 Published : Jul 30, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 02:22 pm IST

शिवांगी जोशी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा कार्तिक गोयनका के किरदार में हैं। 

Shivangi Joshi- India TV Hindi
Shivangi Joshi

मुंबई: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Khelata hai) की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नायरा यानी शिवांगी जोशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शिवांगी ने लाइट ग्रीन कलर का ड्रेस पहना है साथ में उन्होंने पिंक छतरी ली है। शिवांगी इतनी फ्रेश और ब्यूटीफुल लग रही हैं कि आप उन्हें देखते ही रह जाएंगे।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)  ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। शिवांगी ने 3 तस्वीरें डाली हैं, हर तस्वीर में वो बेहद प्यारी लग रही हैं। शिवांगी के फैन्स उनकी तस्वीरों पर खूब अच्छे-अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

इससे पहले शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ऑरेंज कलर के ड्रेस में भी एक तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। इस तस्वीर में भी वो बेहद सिजलिंग लग रही हैं।

बात करें, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)  के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Khelata hai) कि तो एक तरफ जहां कार्तिक और वेदिका की सगाई हो गई है, वहीं नायरा को पता चला है कि उसके बेटे को गंभीर बीमारी है। वो अपने बेटे को खुश करने के लिए सीरियल में जोकर बनी दिखाई देगी। कार्तिक को अभी तक नहीं पता चल पाया है कि नायरा जिंदा है और वो वेदिका से सगाई कर लेता है। वेदिका जहां इस सगाई से बेहद खुश है वहीं कार्तिक अंदर से दुखी है उसे अभी भी नायरा की याद सताती है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 30 July: कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव को है गंभीर बीमारी

नायरा और कार्तिक के अलग होने पर फैंस दुखी हुए थे लेकिन अब  सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Khelata hai) में जिस तरह कार्तिक और वेदिका की सगाई और शादी वाला सीक्वेंस आ रहा है फैन्स उससे काफी खफा हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स दर्शकों की कब सुनेंगे और कार्तिक नायरा का मिलन एक बार फिर से करवाएंगे।

Happy Birthday Sonu Nigam: सोनू निगम क्यों हैं आज के दौर के सबसे वर्सेटाइल सिंगर, इसे पढ़ने के बाद आप भी मानेंगे

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन