Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 31st July: कार्तिक और वेदिका ने की सगाई, कायरव के दिल में छेद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 31st July: कार्तिक और वेदिका ने की सगाई, कायरव के दिल में छेद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 31st July: कार्तिक और नायरा के बेटे कायरव की तबीयत बहुत खराब है, डॉक्टर उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करने को कहती हैं।

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published : Jul 31, 2019 07:20 am IST, Updated : Jul 31, 2019 07:20 am IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 31st July- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 31st July

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 31st July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त बड़ा ही इंट्रेस्टिंग ट्रैक चल रहा है, एक तरफ कार्तिक और वेदिका की सगाई हो रही है वहीं दूसरी तरफ कार्तिक और नायरा के बेटे कायरव की तबीयत खराब है। ​आज के एपिसोड में दिखाएंगे कि दादी कार्तिक को समझाती हैं कि पराए बच्चे से इतना मोह ना करें, और सगाई के लिए तैयार हो जाए। कार्तिक दादी की मानकर तैयार होने जाता है। कार्तिक तैयार तो हो जाता है लेकिन उसके दिमाग में यही सारी बातें चलती रहती है कि होटल पलाश में कायरव अपनी मॉम के साथ हैं जहां उसका अकाउंट हैक हुआ था। कार्तिक को कहीं ना कहीं अंदर से फील होता है कि उसका कुछ तो रिश्ता है कायरव से। 

वहीं कायरव को लेकर लीजा गोयनका हाउस से बाहर आती है और सब होटल वापस लौट आते हैं। कायरव के मन में कई तरह के सवाल हैं, जब उदयपुर में पापा का इतना बड़ा घर है इतनी बड़ी फैमिली है तो हम लोग होटल में क्यों हैं? कायरव अपनी मां से पूछता है कि आप क्यों नहीं आईं सब आपको अंदर बुला रहे थे। वहीं शो में आगे दिखाते हैं कि कार्तिक और वेदिका के लिए दादी ने पंडित जी से कलावा बनवाया होता है, जो गलती से कायरव की घड़ी में फंसकर आ जाता है, दादी उधर परेशान हैं कि ये शुभ संकेत नहीं है कि कलावा घर से गायब हो गया। सब वहां कलावा ढूंढ़ रहे हैं और नायरा भगवान से कायरव के लिए माफी मांगती है। 

उन्नाव रेप केस: ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर मांगी पीड़िता को न्याय मिलने की दुआ

नायरा अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचती है वहां नर्स उनसे कायरव को एडमिट करने को कहती है। लेकिन नायरा एडमिट करने से मना कर देती है। दूसरी तरफ कार्तिक सगाई के बाद नायरा को याद करके रोता है। कार्तिक और सुवर्णा दोनों इस बात को एडमिट करते हैं कि उन्हें लगता है कि नायरा जिंदा है। कार्तिक इस बात को भी मानता है कि कायरव का नायरा से कुछ कनेक्शन है।

डॉक्टर, नायरा को बताती है कि कायरव के दिल में छेद है, यह सुनकर नायरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

Birthday Special : अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली मुमताज अब लगती हैं ऐसी

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि वो घर पर है लेकिन उसे खूब बेचैनी हो रही है जैसे कुछ तो गड़बड़ है। दूसरी तरफ नायरा बच्चे के लिए जोकर के गेटअप में आएगी। वहीं कायरव के सीने में दर्द होगा।

Bigg Boss 3 Tamil: 'लड़की को छेड़ने' वाले बयान पर भी ठहाके लगाकर हंसते रहे कमल हसन, हो रही है आलोचना

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement