1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रियल लाइफ में ऐसे दिखते हैं कार्तिक-नायरा और शो की बाकी स्टारकास्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रियल लाइफ में ऐसे दिखते हैं कार्तिक-नायरा और शो की बाकी स्टारकास्ट

 Published : Aug 02, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 05:58 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्रैडिशनल अवतार में नजर आने वाले एक्टर्स रियल लाइफ में काफी हॉट हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा और नैतिक यानी हिना खान और करन मेहरा की लव स्टोरी से शुरू होने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब लीड रोल में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान हैं जो सीरियल में नायरा और कार्तिक की भूमिका में नजर आते हैं। ये सितारे शो में तो बेहद इंडियन लुक में नजर आते हैं लेकिन रियल लाइफ में ये सितारे बहुत हॉट और स्टाइलिश हैं।

एक दशक से सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगों के दिलों में राज कर रहा है। यह शो हमेशा नए-नए ट्विट्स और फ्लेवर्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन करता है। यही वजह है कि इतने लंबे समय से चल रहे इस शो का नंबर टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में रहता है। इस शो को टेलीविजन के इताहस का सबसे लंबा सोप ओपेरा का अवॉर्ड भी मिल चुका है। शो के लीड कैरेक्टर्स भी काफी फेमस हैं और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में से हैं।

Check out how the star cast of the show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai looks in real life:

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Shivangi Joshi)

शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में 3 साल पूरे कर लिये हैं। शो में वो नायरा कार्तिक गोयनका का रोल प्ले करती हैं। शिवांगी जोशी शो के कार्तिक यानी मोहसिन खान से ना सिर्फ ऑनस्क्रीन रिलेशनशिप हैं, ऑफस्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। नायरा इस साल एशिया की सबसे सेक्सी फीमेल की लिस्ट में नंबर 5 पर थीं। रियल लाइफ में शिवांगी बेहद बोल्ड एंड ब्यूटीफुल हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक यानी मोहसिन खान (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Mohsin Khan)

मोहसिन खान
मोहसिन खान

मोहसिन खान भी साल 2016 में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का हिस्सा बने थे। इस शो में वो शिवांगी जोशी यानी नायरा के अपोजिट नजर आते हैं। शो में उनका नाम कार्तिक गोयनका है। 2018 में कार्तिक और नायरा की जोड़ी को गोल्ड टेलीविजन अवॉर्ड भी मिला था। इस साल मोहसिन खान एशिया के सबसे सेक्सी मेल में छठे नंबर पर थे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की वेदिका (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Pankhuri Awasthy)

पंखुड़ी अवस्थी
पंखुड़ी अवस्थी

पंखुड़ी अवस्थी हाल ही में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा बनी हैं। शो में 5 साल का लीप हुआ है और वेदिका को कार्तिक के अपोजिट दिखाया जा रहा है। सो में कार्तिक और वेदिका की शादी होने वाली है। रियल लाइफ में पंखुड़ी अवस्थी शादीशुदा हैं एक्टर गौतम रोडे की वाइफ हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की कीर्ति यानी मोहेना कुमारी Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Mohena Kumari

मोहेना
मोहेना

मोहेना कुमारी मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर हैं, सीरियल में वो कीर्ति सिंहानिया के रोल में हैं। इस शो में वो नक्ष सिंहानिया की वाइफ के रोल में हैं। फिलहाल उन्होंने शो से दूरी बना ली है क्योंकि वो इसी साल के अंत में शादी कर रही हैं। मोहेना रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नक्ष सिंहानिया यानी ऋषि देव (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Rishi Dev)

ऋषि देव
ऋषि देव

ऋषि देव सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्ष सिंहानिया के रोल में नजर आते थे। वो कीर्ति यानी मोहेना के हस्बैंड के रोल में नजर आते थे। फिलहाल ऋषि ने भी शो को अलविदा कह दिया है। जब तक ऋषि और कीर्ति शो में थे फैन्स उनके दीवाने थे और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानी हिना खान (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Hina Khan)

हिना खान
हिना खान

हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से ही शुरू की थी। अक्षरा सिंहानिया के रोल में हिना को इतनी पॉपलैरिटी मिली की वो सुपरस्टार बन गईं। हिना को ना जाने कितने अवॉर्ड मिले और ना जाने कितने दिलों में वो आज भी अक्षरा के नाम से कैद हैं। हिना रियल लाइफ में बेहद हॉट हैं, हाल ही में वो कैन्स फिल्म फेस्टिवल के रैम्प पर भी नजर आईं। वो दो फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। कसौटी की कोमोलिका के रूप में भी हिना खान अपना जादू चला चुकी हैं। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक यानी करन मेहरा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Karan Mehra)

करन मेहरा
करन मेहरा

करन मेहरा ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंहानिया बनते थे, वो अक्षरा के पति और नायरा-नक्ष के पापा के रोल में थे। हिना और नैतिक की जोड़ी टीवी की फेवरिट जोड़ी थी। दोनों को फैन्स का खूब प्यार मिला। हिना और नैतिक ने 7 साल तक शो में नैतिक और अक्षरा का रोल प्ले किया और दर्शकों के दिलों में राज किया।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update August 2: नायरा को जिंदा देखकर चौंका आदित्य, कार्तिक को बताया सच

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन