1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग 3' में 'मुन्ना बदनाम' हुआ गाने पर सलमान खान के साथ कदम थिरकाएंगे डायरेक्टर प्रभुदेवा

'दबंग 3' में 'मुन्ना बदनाम' हुआ गाने पर सलमान खान के साथ कदम थिरकाएंगे डायरेक्टर प्रभुदेवा

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के आइटम सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम' पर सलमान संग फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा कदम थिरकाते नजर आएंगे।

Salman khan and prabhudeva- India TV Hindi
Salman khan and prabhudeva

सलमान खान(Salman khan) ने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3(Dabangg 3) की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। दबंग और दबंग 2 में आइटम सॉन्ग थे जिस पर मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर ने कदम थिरकाए थे। इस बाद  दबंग 3 में फैन्स को एक सरप्राइज मिलने जा रहा है। इस बाद सलमान खान मुन्ना बदनाम हुआ गाने पर कदम थिरकाते नजर आएंगे। इस गाने पर सलमान का एक खास शख्स साथ देते नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुन्ना बदनाम हुआ गाने पर सलमान खान  और वरीना के साथ फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा कदम थिरकाते नजर आएंगे। वरीना अपने डांस से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें प्रभुदेवा की डायरेक्टिड फिल्म दबंग 3 इस साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म से जुड़ी बातें सलमान खान सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना निभाने वाले हैं। सलमान खान ने वीडियो शेयर करके प्रमोद खन्ना के किरदार की जानकारी दी थी।

Also Read:

यूपी, गुजरात के बाद अब दिल्ली में भी टैक्स फ्री हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', मनीष सिसौंदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

नए पोस्टर के साथ जारी हुई प्रियंका चोपड़ा की #TheSkyIsPink की रिलीज डेट, फिल्म से जुड़ी एक और है खुशखबरी

Latest Bollywood News