1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए पोस्टर के साथ जारी हुई प्रियंका चोपड़ा की #TheSkyIsPink की रिलीज डेट, फिल्म से जुड़ी एक और है खुशखबरी

नए पोस्टर के साथ जारी हुई प्रियंका चोपड़ा की #TheSkyIsPink की रिलीज डेट, फिल्म से जुड़ी एक और है खुशखबरी

 Published : Jul 24, 2019 11:32 am IST,  Updated : Jul 24, 2019 11:40 am IST

'द स्काई इज पिंक' में जायरा वसीम भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले को लेकर काफी बहस भी हुई थी।

The Sky Is Pink- India TV Hindi
The Sky Is Pink Image Source : TWITTER

मुंबई: शोनाली बोस निर्देशित फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) इन दिनों चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) अभिनीत इस मूवी की रिलीज डेट सामने आ गयी है। इसके साथ ही #TheSkyIsPink के मेंबर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर होगा।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। साथ ही बताया कि भारत में यह मूवी 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। 

#TheSkyIsPink को रोनी स्क्रूवाला (RSVP) और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान हुई। जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती ने संगीत दिया है। 

'द स्काई इज पिंक' की कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझने के बाद प्रेरक वक्ता बन गई थीं। जायरा इसमें आयशा की भूमिका में हैं जबकि प्रियंका और फरहान उसके माता-पिता का रोल निभा रहे हैं।

Also Read:

असम पुलिस ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया Chandrayaan 2 लॉन्च, शेयर किया प्रभास के 'बाहुबली' का ये फेमस पोस्टर

शिल्पा शेट्टी क्रूज पर मस्ती करती आईं नजर, खुद कहा आखिरी तक जरुर देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन