1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रकाश झा की अगली फिल्म होगी इस विषय पर आधारित

प्रकाश झा की अगली फिल्म होगी इस विषय पर आधारित

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म को लेकर घोषणा कर दी है। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम 'सत्संग' होगी। अपनी इस फिल्म को लेकर प्रकाश झा का कहना कि यह...

prakash- India TV Hindi
prakash

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म को लेकर घोषणा कर दी है। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम  'सत्संग' होगी। अपनी इस फिल्म को लेकर प्रकाश झा का कहना कि यह फिल्म धार्मिक चीजों पर आधारित होगी। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी  प्रकाश से जब उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरी अगली फिल्म 'सत्संग' होगी, जो धार्मिक विषय पर आधारित है।"

सुनील ग्रोवर के बाद अब बॉलीवुड हस्तियों ने भी किया कपिल शर्मा का बायकॉट?

निर्देशक से जब फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस वक्त वह केवल इतनी ही जानकारी दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रकाश झा 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के लिए सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड ने उन्हें इस फिल्म को प्रमाण पत्र देने से साफ इनकार कर दिया है।

प्रकाश ने कहा, "विभिन्न फिल्मोत्सवों में पुरस्कार जीत चुकी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया है। फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने इस बारे में बोर्ड से बात की थी, लेकिन वह अपने फैसले पर डटे हुए हैं।" प्रकाश सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र का इंतजार कर रही 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' फिल्म के निर्माता हैं।

Latest Bollywood News