1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस शुक्रवार रिलीज होगी 'प्रस्थानम', संजय दत्त, अली फजल, मनीषा कोईराला और जैकी श्रॉफ दिल जीतने को तैयार

इस शुक्रवार रिलीज होगी 'प्रस्थानम', संजय दत्त, अली फजल, मनीषा कोईराला और जैकी श्रॉफ दिल जीतने को तैयार

देखना दिलचस्प होगा कि क्या  संजय दत्त, अली फजल, मनीषा कोईराला और जैकी श्रॉफ की यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब हो पाएगी?

<p>इस शुक्रवार रिलीज...- India TV Hindi
इस शुक्रवार रिलीज होगी 'प्रस्थानम'

मुंबई: फ़िल्म 'प्रस्थानम' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है, और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों को पसंद आया है। फिल्म का लुक भी खास पसंद किया जा रहा है। फिल्म के लुक से लग रहा है कि यह राजनीतिक माहौल पर आधारित फिल्म होगी। देखना  दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब हो पाएगी?

यह एक मल्टी स्टारर फ़िल्म है और लंबे समय के बाद इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। 'प्रस्थानम' एक पिता और पुत्र के बीच विरासत की लड़ाई के बारे में है। निर्माताओं के मुताबिक यह फिल्म बड़े बजट में बड़े पैमाने पर बनी मनोरंजक कहानी है जिससे देश का हर शख्स जुड़ाव महसूस करेगा।

फिल्म की कहानी सम्मान और विरासत के लिए परिवार की दो पीढ़ियों के बीच टकराव के बारे में है जो बहुत आम बात है लेकिन यह केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। कहानी में कुछ खास सरप्राइज भी है जिसकी वजह से हर शख्स इस फिल्म से जुड़ाव महसूस करेगा।

ये भी पढ़ें:

विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी का टीजर रिलीज, दिखा अलग अंदाज

Birthday Special: जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी तब सिर्फ 8 साल के थे निक जोनस, पढ़िए दोनों की लव स्टोरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: दो बीवियों के बीच फिर फंसे कार्तिक!

Latest Bollywood News