1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्युषा बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गले पर मिले निशान

प्रत्युषा बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गले पर मिले निशान

प्रत्युषा बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है उनकी मौत दम घुटने हुई है। उनके गले पर दो निशान भी मिले हैं।

pratyusha- India TV Hindi
pratyusha

नई दिल्ली: प्रत्युषा बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है उनकी मौत दम घुटने हुई है। उनके गले पर दो निशान भी मिले हैं और विसरा को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया। प्रत्युषा की मौत के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ पुलिस ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से पूछताछ कर रही है तो दूसरी तरफ प्रत्यूषा के घरवालों ने भी राहुल पर संगीन इल्जाम लगाएं हैं। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें मौत की वजह दम घुटने को बताया गया है। प्रत्युषा का आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। घर वालों की मर्जी के अनुसार ही अंतिम संस्कार के समय प्रत्युषा को उनके द्वारा अपनी शादी के लिए ऑर्डर किए गए लहंगे को पहनाया गया था।

प्रत्युषा बनर्जी की मौत की मिस्ट्री लगातार उलझती ही जा रही है। जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ रही है मौत की मिस्ट्री हर पल एक नया मोड़ लेती जा रही है। हर पल एक नया राज़ सामने आ रहा है। प्रत्युषा को जानने वाले राहुल और उनके रिश्तों को लेकर नए-नए खुलासे करते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- “ब्वॉयफ्रेंड संग बिगड़े रिश्तों को लेकर तनाव में थीं प्रत्युषा बनर्जी”

प्रत्युषा के साथ काम करने वाले उनके दोस्तों ने कैमरे के सामने आ कई बयान दिए हैं। इन दोस्तों का दावा है कि वो न तो डिप्रेशन में थीं और न ही उन्हें कोई आर्थिकतौर पर परेशानी थी। इतना ही नहीं ये लोग इस बात से भी इनकार कर रहे हैं कि वो सिंदूर लगाती थी।

प्रत्युषा की मौत को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और इस दौरान ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर इल्जामों की बौछार हो चुकी है। क्योंकि राहुल ही वो शख्स है जिसके साथ लिव इन में रहती थी प्रत्युषा। और सबसे पहले राहुल ने ही प्रत्यूषा के शव को पंखे से लटकता देखा था। राहुल ने इस उम्मीद में प्रत्युषा को अस्पताल तो पहुंचाया कि शायद उसकी सांसें चल रही हों। लेकिन मौत की पुष्टि होने के बाद वो गायब हो गया था। हालांकि सवालों में घिरे राहुल को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

देखिए- Photos: प्रत्युषा का हुआ अंतिम संस्कार, दुल्हन के लिबास में दी अंतिम विदाई

Latest Bollywood News