1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. “ब्वॉयफ्रेंड संग बिगड़े रिश्तों को लेकर तनाव में थीं प्रत्युषा बनर्जी”

“ब्वॉयफ्रेंड संग बिगड़े रिश्तों को लेकर तनाव में थीं प्रत्युषा बनर्जी”

 Published : Apr 02, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Apr 02, 2016 08:56 pm IST

कलर्स चैनल के धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से चर्चा में आने वालीं अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का शुक्रवार को निधन हो चुका हैं। हाल ही में खबर आई है कि प्रत्युषा अपने प्रेमी राहुल राज सिंह के साथ अपने संबंधों को लेकर तनाव में थीं।

pra- India TV Hindi
pra

मुंबई: कलर्स चैनल के धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से चर्चा में आने वालीं अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का शुक्रवार को निधन हो चुका हैं। उन्होंने कथित तौर पर कांदीवली में स्थित अपने अपार्टमेंट में फंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जहां एक तरफ उनके परिवार इस खबर से उनके परिवार वाले और फैंस हैरानी में हैं वहीं दूसरी तरफ उनके दोस्तों को भई इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि प्रत्युषा अब उनके बीच नहीं रही हैं। कोई भी इस बात को मानने के लिए राजी नहीं है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है। क्योंकि वह अपनी जिंदगी से बहुत प्यार करती थीं। प्रत्युषा का पोस्टमार्टम होने की खबर आ रही है। इस मामले से जुड़ी जानकारी हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

इसे भी पढ़े:-

Story 1:  प्रत्युषा की टीवी की दुनिया पर छाने से लेकर दुखद अंत तक की कहानी

Story 2: प्रत्युषा बनर्जी की मौत का राज़ गहराया, बॉयफ्रेंड से पूछताछ

उनकी करीबी दोस्त बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत ने कहा कि प्रत्युषा अपने प्रेमी राहुल राज सिंह के साथ अपने संबंधों को लेकर तनाव में थीं। प्रत्युषा बनर्जी ने गोरेगांव स्थित घर में फांसी लगा ली। प्रत्युषा को गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब प्रत्युषा की मौत पर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं राखी ने कहा, "मैं अभी भी विश्वास नहीं कर सकती की वो जिंदा नहीं है, वह खुशी से जीने वालों में से थीं। उसके बड़े-बड़े सपने थे, कुछ दिनों पहले मेरी उससे मुलाकात हुई और वो थोड़ी परेशान-सी थीं। वह राहुल की पूर्व प्रेमिका सलोनी को लेकर तनाव में थीं। वह अपने और राहुल के संबंधों को लेकर परेशान थीं।"

उन्होंने कहा, "वह बहुत भावुक थीं जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसकी आंखों में आंसू आ गए।" राखी ने कहा कि प्रत्युषा अपने काम को लेकर निराश नहीं थीं, बल्कि वह अपने संबंधों को लेकर तनाव में थीं। उन्होंने कहा, "वह राहुल के प्यार में पागल थी और कहती थी कि वो राहुल के बिना नहीं रह सकती। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन