Samsung Galaxy A27 First Impressions: पहली नजर में कैसा लगा सैमसंग का लेटेस्ट 5G फोन?
Samsung Galaxy A27 First Impressions: पहली नजर में कैसा लगा सैमसंग का लेटेस्ट 5G फोन?
सैमसंग ने Galaxy A27 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक पिछले दिनों लॉन्च हुए Galaxy A37 और Galaxy A57 की तरह ही है।
Published : Jun 30, 2026 07:42 pm IST, Updated : Jun 30, 2026 07:42 pm IST
1/5Image Source : India TV
सैमसंग ने Galaxy A27 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक पिछले दिनों लॉन्च हुए Galaxy A37 और Galaxy A57 की तरह ही है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने फोन के हार्डवेयर में कई तरह के अपग्रेड किए हैं। ओवरऑल हमें पहली नजर में यह फोन कैसा लगा आइए, जानते हैं...
2/5Image Source : India TV
Galaxy A27 5G में होने वाले अपग्रेड्स की बात करें तो यह फोन Infinity-O डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस मिड बजट फोन का डिजाइन भी सैमसंग ने अपने टॉप लाइन Galaxy S26 सीरीज की तरह रखा है, जिसमें पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।
3/5Image Source : India TV
इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिनमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। कैमरे में भी कंपनी ने अपग्रेड किया है। इसका अल्ट्रा वाइड कैमरा पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर है।
4/5Image Source : India TV
Samsung का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 25W चार्जिंग फीचर मिलेगा। कंपनी अपने इस मिड बजट फोन के साथ ट्रैवल अडेप्टर ऑफर नहीं करती है। आपको बॉक्स में केवल Type C-टू- Type C चार्जिंग केबल मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड लेटेस्ट OneUI 8.5 पर काम करता है।
5/5Image Source : India TV
सैमसंग ने अपने इस फोन के प्रोसेसर में सबसे बड़ा अपग्रेड किया है। यह फोन Qualcomm के 4nm चिपसेट Snapdragon 6 Gen 3 के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।