1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, दर्ज हुई FIR

प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, दर्ज हुई FIR

टेलीविजन की जानी मानी अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेड राहुल राज पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

pratyusha- India TV Hindi
pratyusha

नई दिल्ली: टेलीविजन की जानी मानी अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेड राहुल राज पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने प्रत्युषा को फांसी के लिए उकसाया था। राहुल के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 306 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने राहुल से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि बीच में एक दिन उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें होस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। प्रत्युषा का मां के कहने पर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े:- प्रत्युषा ने दोस्तों को बताया, सनम बेवफा है राहुल

कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा ने शुक्रवार को मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की माने तो प्रत्युषा बनर्जी अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं थी, लेकिन वह शादी करके घर बसाना चाहती थी। प्रत्युषा के दोस्तों और टीवी उद्योग से जुड़े उनके सहकर्मियों ने प्रत्युषा की मौत को लेकर उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्ते पर उंगलियां उठाई हैं।

प्रत्युषा की एक करीबी दोस्त लीना ने बताया कि प्रत्युषा ने यह कदम उठाने से एक रात पहले उन्हें बुलाया था। लीना ने कहा, "जिस दिन उसने आत्महत्या की, उससे एक दिन पहले रात तीन बजे उसने मुझे बुलाया था। वह बुरी तरह रो रही थी। उसने कहा था, 'मैं अपनी जिंदगी ऐसे नहीं जी सकती और मैं इससे बाहर आना चाहती हूं।' वह केवल राहुल से शादी करना चाहती थी। उसकी बस यही योजना थी।"

Latest Bollywood News