1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्युषा ने दोस्तों को बताया, सनम बेवफा है राहुल

प्रत्युषा ने दोस्तों को बताया, सनम बेवफा है राहुल

 Published : Apr 04, 2016 08:35 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 08:36 pm IST

प्रत्युषा बनर्जी ने बीते शुक्रवार को अपने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की माने तो प्रत्युषा बनर्जी अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं थी।

pratyusha- India TV Hindi
pratyusha

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो बालिका वधू से घर-घर में अपना खास पहतान वाली छोटे पर्दे की जावनी मानी अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी ने बीते शुक्रवार को अपने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की माने तो प्रत्युषा बनर्जी अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं थी, लेकिन वह शादी करके घर बसाना चाहती थी। प्रत्युषा के दोस्तों और टीवी उद्योग से जुड़े उनके सहकर्मियों का यही कहना है।

इसे भी पढ़े:- प्रत्युषा करती थीं जिनसे बेहद प्यार, जानिए उस राहुल के जीवन की 5 खात बातें

प्रत्युषा ने 1 अप्रैल की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से लटकता मिला था। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्युषा की मौत को लेकर उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्ते पर उंगलियां उठ रही हैं। टीवी शो निर्माता विकास गुप्ता ने हाल ही में प्रत्युषा को एक भूमिका का प्रस्ताव दिया था। उनका कहना है कि वह अवसाद में बिल्कुल भी नहीं थी। गुप्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "उनका करियर अच्छा चल रहा था। वह अवसाद में बिल्कुल भी नहीं थी। उनकी समस्या केवल यह थी कि उनका रिश्ता तनावपूर्ण चल रहा था।"

गुप्ता ने इस बात पर भी जोर दिया कि सिंह ने 'सार्वजनिक स्थान' पर प्रत्युषा के साथ 'मारपीट की थी।' उन्होंने कहा, "राहुल राज ने उन पर हाथ उठाया था। हमारे पास इसका सबूत है। उनका रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं था। दुर्भाग्य से पुलिस ने हमें बयान दर्ज करने के लिए नहीं बुलाया।"

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन