1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के दो महीने बाद अमेरिका से इंडिया वापस लौटीं प्रीति, शेयर की तस्वीरें

शादी के दो महीने बाद अमेरिका से इंडिया वापस लौटीं प्रीति, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भारत वापस आ गई हैं और सोमवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर देखा गया।

preity- India TV Hindi
preity

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भारत वापस आ गई हैं और सोमवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ चाय का लुत्फ उठाते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में अपने से उम्र में छोटे अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर लॉस एंजिलस में बस गईं थीं। गौरतलब है कि प्रीति आईपीएल सीजन 9 के शुरु होने के कुछ दिन पहले ही भारत लौटी हैं।

इसे भी पढ़े:- Pics: भारत की जीत पर प्रीति ने पति संग खेली होली

preity

ऑरेंज कैप पहने दिखीं प्रीति:-

एक तस्वीर में प्रीति ऑरेंज रंग की टोपी पहने चाय का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी एक दोस्त के साथ दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "आखिरकार जिम वापस आ गई।" इस तस्वीर में उनके हाथों में लाल चूड़ा भी नजर आ रहा है। प्रीति की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से तो हम सभी बखूबी वाकिफ हैं और भारत से दूर होने पर भी उनकी ये दीवानगी कम नहीं हुई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भारत को जीत मिलने के बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस में ही पति और दोस्तों के साथ इसका जश्न मनाया था और अब वह आईपीएल की शुरुआत से ठीक पहले मुंबई भी पहुंच गई हैं।

preity

बॉलीवुड में भी वापसी कर सकती हैं प्रीति! :-

जानकारी के मुताबिक प्रीति जिंटा जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो वह सनी देओल के साथ आगामी फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' में अभिनय करती हुई नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरु कर दी जाएगी।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News