1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: भारत की जीत पर प्रीति ने पति संग खेली होली

Pics: भारत की जीत पर प्रीति ने पति संग खेली होली

 Published : Mar 21, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 04:11 pm IST

बॉ़लीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इन दिनों वह लॉस एंजेलिस में ही रह रही हैं। प्रीति की क्रिकेट दीवानगी से तो हम सभी बखूबी वाकिफ हैं

preity- India TV Hindi
preity

लॉस एंजेलिस: बॉ़लीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इन दिनों वह लॉस एंजेलिस में ही रह रही हैं और अपनी शादी शुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। प्रीति की क्रिकेट दीवानगी से तो हम सभी बखूबी वाकिफ हैं और भारत से दूर होने पर उनकी ये दीवानगी कम नहीं हुई है। प्रीति शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच का पूरा लुत्फ उठा रही थीं। भारत को जीत मिलने के बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस में ही पति और दोस्तों के साथ इसका जश्न मनाया।

इसे भी पढ़े:- शादी के बाद पहली बार प्रीति ने शेयर की सेल्फी

उन्होंने जश्न मनाने एक खास तरीका सोचा। जैसा कि हम सभी जानते है कि होली का त्यौहार बस आने को ही है ऐसे में प्रीति ने अपने घर के बाहर बीच पर सबके साथ मिलकर होली खेली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर होली खेलते हुए एक कोलाज बनाकर तस्वीर शेयर की जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "भारत-पाकिस्तान के मैच में जीत का जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका बीच पर होली पार्टी करना।" इन तस्वीरों में प्रीति अपने पूरी रंग में रंगी हुई नजर आ रही हैं। इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वह इन सभी ने मिलकर खूब मस्ती की है।

इन तस्वीरों के अलावा प्रीति ने हाल ही में एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। प्रीति ने रविवार को ट्विटर उपयोगकर्ताओं के साथ एक चैट की, जिसमें उनके प्रशंसकों ने उनकी जिंदगी की नई पारी के बारे में पूछा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन