1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेताओं के बीच चले लात-घूंसे

अलीगढ़ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेताओं के बीच चले लात-घूंसे

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 28, 2026 09:08 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 09:08 pm IST

अलीगढ़ में कांग्रेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, एक बाहरी अनजान शख्स के वहां आने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई और हिंसा में बदल गया।

Aligarh Congress Party- India TV Hindi
अलीगढ़ में कांग्रेस की प्रेस वार्ता में हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के अलीगढ़ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। वहां मौजूद लोगों ने एक शख्स को पीट-पीटकर बाहर निकाल दिया।  इस बैठक को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के प्रभारी तौकीर आलम संबोधित करने वाले थे। लेकिन उनके भाषण शुरू होने से पहले ही वहां अचानक भारी हंगामा और विवाद खड़ा हो गया। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।

बाहरी व्यक्ति के आने की वजह से बढ़ा मामला

हंगामे का मुख्य कारण यह था कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बाहरी लोग जबरदस्ती आ गए हैं। इस बात को लेकर नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ के लोगों के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चलने लगे। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष नावेद खान ने पूरे मामले पर दिया बड़ा बयान

इस पूरी घटना पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष नावेद खान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एक बाहरी व्यक्ति, जो कथित तौर पर नशे में था, कार्यक्रम में घुस आया था. उनका कहना है कि वह व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं था और पहले किसी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिया। जब उसे बाहर जाने के लिए कहा गया तो उसने अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। इस पूरे मामले के बाद कांग्रेस की अंदरूनी व्यवस्था और कार्यक्रम की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर कैसे एक बाहरी व्यक्ति कार्यक्रम में पहुंच गया और मामला इतना बिगड़ गया।

पार्टी के सामने अब कई तरह की चुनौती

इस घटना ने न केवल कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मतभेदों और आपसी तालमेल की कमी को सामने लाया है, बल्कि पार्टी के लिए एक नई मुसीबत भी खड़ी कर दी है। अब कांग्रेस के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वे कैसे अपने आपसी विवादों को खत्म करके, एकजुट होकर अपनी बात और संदेश को मीडिया और जनता के सामने सही तरीके से रख पाएंगे।

अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

बहराइच में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

लखनऊ: बीच सड़क पर शख्स ने महिला पर चाकू से किया हमला, सामने आया VIDEO; आरोपी फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।