1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'फर्जी' वेब सीरीज देखकर शुरू किया नकली नोट बनाने का धंधा, दिल्ली में छाप डाले 500-500 के नकली नोट

'फर्जी' वेब सीरीज देखकर शुरू किया नकली नोट बनाने का धंधा, दिल्ली में छाप डाले 500-500 के नकली नोट

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Oct 16, 2026 11:10 am IST,  Updated : Oct 16, 2026 11:10 am IST

मुजफ्फरनगर पुलिस ने नकली नोट छापने के तीन आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी ​हासिल की है। पता चला है कि आरोपियों ने फर्जी नाम की बेवसलीरीज देखकर इस काम को शुरू किया।

Three accused of making fake notes have been arrested in Muzaffarnagar.- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को लाखों रुपए के नकली नोटों के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बुढाना कोतवाली क्षेत्र में नकली नोटों की सप्लाई करने के लिए पहुंचे थे। बुढाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर की ओर से सूचना मिली थी की मेरठ करनाल हाईवे पर कुछ लोग नकली करेंसी की सप्लाई करने लिए पहुंचे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से तीन अभियुक्त शुभम, महेंद्र और टीनू को गिरफ्तार किया। उनके पास से लाखों रुपए की नकली करेंसी बरामद हुई है।

फर्जी नाम की बेवसीरीज देखकर बनाया पूरा प्लान

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो शुभम नाम के आरोपी ने बताया कि एक बार फर्जी नाम की वेब सीरीज देखकर उसे आइडिया आया कि नकली नोट बनाकर जल्द ही अमीर बना जा सकता है। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के नरेला स्थित अपने फ्लैट में नकली नोट बनाने का काम शुरू किया था। नकली नोट बनाने की ट्रेनिंग इन अभियुक्तों ने यूट्यूब से ली थी। बताया जा रहा है कि नकली नोट बनाने के लिए जो पेपर आता था, उसे महाराष्ट्र से गणेश नाम का व्यक्ति भेजता था। जिसके बाद ये गिरोह बड़ी तादाद में नकली नोट छापकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य जगहों पर सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाया करते थे। इन अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 5,26,000 के नकली नोट के साथ नकली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

एसएसपी ने दी घटना की पूरी जानकारी

एसएसपी मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने बताया कि एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर और सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में टीम ने फर्जी जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से लगभग 5 लाख 26 हजार के नोट बरामद हुए हैं। साथ-साथ लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और प्रिंटिंग पेपर्स भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में यह सामने आया है कि फर्जी वेब सीरीज देखकर उन्हें ये आइडिया आया। जो तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं, वे मुख्यतः प्रिंटिंग का काम करते थे। कुछ और लोग भी इनके साथ जुड़े हुए हैं, जिनके माध्यम से यह लोग मार्केट में नोट सप्लाई करते थे। उनको भी शीघ्र पकड़ा जाएगा। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही इस गुडवर्क के लिए पुलिस टीम को 25000 रुपए का इनाम दिया जा रहा है। 

मुजफ्फरनगर से योगेश त्यागी ​की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश में बदला खेल और सुरक्षा का माहौल, सीएम योगी ने की नारी शक्ति और खिलाड़ियों की सराहना

रिक्शे पर बैठकर नेपाल में दाखिल हुई श्रद्धा दुबे! साथ में था आदिल, CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।