A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी इस नई शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं प्रीति जिंटा

अपनी इस नई शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनके फैंस लंबे समय से एक बार फिर उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लेकिन अब प्रीति जिंटा एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। दरअसल हाल ही में प्रीति ने कहा है कि...

preity zinta- India TV Hindi
preity zinta

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनके फैंस लंबे समय से एक बार फिर उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लेकिन अब प्रीति जिंटा एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। दरअसल हाल ही में प्रीति ने कहा है कि वह अपनी नई शुरुआत, महिला सुरक्षा परियोजना को क्रियान्वित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि वह इस परियोजना के सिलसिले में पुणे में हैं।

प्रीति ने ट्वीट किया, "पुणे में आकर अच्छा लग रहा है और अपनी महिला सुरक्षा परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पहला बड़ा कदम उठाने को लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं..बहुत उत्साहित..नई शुरुआत।" इस हफ्ते की शुरुआत में प्रीति जिंटा ने जल्द ही अपना मेकअप उत्पाद लॉन्च करने की घोषणा की थी। तस्वीर को लेकर ट्रोल किए जाने पर ‘बेहद’ की सांझ ने दिया करारा जवाब

प्रीति पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्मकार नीरज पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रीति के अलावा अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। कुछ समय पहले इस फिल्म के सेट से तस्वीरें भी सामने आई थीं।

Latest Bollywood News