1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनेरी वजानी ट्विटर पर हुईं ट्रोल, ऐसे दिया आलोचकों को करारा जवाब

अनेरी वजानी ट्विटर पर हुईं ट्रोल, ऐसे दिया आलोचकों को करारा जवाब

 Published : Jun 21, 2017 07:44 am IST,  Updated : Jun 21, 2017 01:42 pm IST

अनेरी वजानी इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। 'बेहद' में उन्होंने अपने सांझ के किरदार से दर्शकों को लुभाया है। लेकिन हाल ही में वह अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल वह इस तस्वीर में इतनी पतली नजर आ रही हैं कि..

aneri- India TV Hindi
aneri

नई दिल्ली: सोनी चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक 'बेहद' से चर्चा में आई अभिनेत्री अनेरी वजानी इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। 'बेहद' में उन्होंने अपने सांझ के किरदार से दर्शकों को लुभाया है। लेकिन हाल ही में वह अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल वह इस तस्वीर में इतनी पतली नजर आ रही हैं कि इसके कारण वह सभी की नजरों में आ गई हैं। उनके इस स्किनी लुक को लोगों के बीच पसंद नहीं किया जा रहा है और लोगों ने उनकी इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट करने शुरु कर दिए। अनेरी ने योगा डे के खास मौके पर अपनी इस तस्वीर को पोस्ट किया है। इस तस्वीर में वह पिंक और येलो कलर के टू पीस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब आप खुद से सांस लेते हैं, आपके शरीर की शांति कोई चुरा नहीं कर सकता। हैपी योगा डे।"

इसमें वह स्किनी बॉडी में पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। लेकिन जहां एक तरफ लोग उनके इस लुक की खूब आलोचनाएं कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी पक्ष में भी खड़े होकर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन अब अनेरी ने उनकी आलोचना करने वालों को करारा जवाब भी दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, "मैंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है! कुछ लोगों को यह पसंद और कुछ को नहीं। अगर कोई मोटा तो भी उसे ट्रोल किया जाता है और अगर कोई पतला है तो भी। यह तस्वीर मैंने अपने अकाउंट पर पोस्ट की है, तो अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह इसे न देखे।"

अनेरी यहीं नहीं रुकी उन्होंने लिखा, "भगवान ने शक्ल तो अच्छी दी है शायद तो बातें भी अच्छी कर लिया करो। कोई बात नहीं भगवान सब ठीक कर देंगे। बस अपनी सोच तो खुद ही ठीक करनी पड़ेगी। धन्यवाद।" गौरतलब है कि 'बेहद' में अनेरी को एक सुलझी हुई लड़की के किरदार में देखा जा रहा है, जो अपने परिवार और दोस्तों को हर मुश्किल से बाहर निकालने में मदद करती है। OMG! शक्ति और नेहा की राहें हुई अलग, टूट गया 4 साल पुराना रिश्ता

aneri
aneri

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन