1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद पहली बार प्रीति ने शेयर की सेल्फी

शादी के बाद पहली बार प्रीति ने शेयर की सेल्फी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी को लॉस एंजेलिस में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। हाल ही में उन्होंने शादी के बाद पहली बार अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

preity- India TV Hindi
preity

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी को लॉस एंजेलिस में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इनकी शादी की भी कोई तस्वीर अब सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की गई है, लेकिन हाल ही में प्रीति ने शादी के बाद पहली बार अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन इस सेल्फी में उनके साथ पति जीन गुडइनफ नहीं नजर आ रहे।

इसे भी पढ़े:- प्रीति ने पति के लिए सोशल मीडिया पर कही ये बात

प्रीति ने वूमेन्स डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "सफल होने का मतलब आकाश छूना है, लेकिन अब तो चांद पर भी हमारे कदमों के निशान हैं, तो बड़े सपनें देखों, बड़ा मुकाम पाओ, खूब प्यार फैलाओ। सिर्फ आज की दिन ही नहीं बल्कि हर दिन हमारा है।"

कुछ दिनों पहले ही प्रीति ने पति जीन गुडइनफ की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, "मैंने अभी तक अपना 'मिस' टैग बनाए रखा था, लेकिन गुडइनफ से मिलने के बाद मैंने इसे छोड़ दिया है और अब मैं शादीशुदा लोगों के समुह में शामिल हो गई हूं।" उन्होंने इसके साथ अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था, "आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मेरी तरफ से आप सभी को प्यार।" खबरों के अनुसार प्रीति की शादी में फैशन डिजाइनर व स्टाइलिस्ट सुरीली गोयल और सुजान खान शामिल हुई थीं।

अगली स्लाइड में देखिए शादी के बाद प्रीति की पहली तस्वीर:-

Latest Bollywood News