1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति ने पति के लिए सोशल मीडिया पर कही ये बात

प्रीति ने पति के लिए सोशल मीडिया पर कही ये बात

 Published : Mar 07, 2016 04:21 pm IST,  Updated : Mar 10, 2016 04:01 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पुष्टि कर दी है वह अब शादीशुदा हैं। अमेरिकन प्रेमी जीन गुडइनफ से शादी रचाकर उन्होंने अपने नाम से 'मिस' टैग हटा दिया है।

preity- India TV Hindi
preity

मुबंई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पुष्टि कर दी है वह अब शादीशुदा हैं। अमेरिकन प्रेमी जीन गुडइनफ से शादी रचाकर उन्होंने अपने नाम से 'मिस' टैग हटा दिया है। लॉस एंजिल्स में गुप्त रूप से विवाह रचाने की खबरें सामने आने के कुछ दिनों के बाद बॉलीवुड सुंदरी ने यह सूचना अपनी आधिकारक वेबसाइट से दी।

इसे भी पढ़े:- प्रीति ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी

प्रीति ने सोशल मीडिया पर जीन की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही उन्होंने लिखा, "मैंने अभी तक अपना 'मिस' टैग बनाए रखा था। लेकिन गुडइनफ से मिलने के बाद मैंने इसे छोड़ दिया और अब मैं भी शादीशुदा लोगों के समूह में शामिल हो गई हूं।"

प्रीति ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मेरी तरफ से आप सभी को प्यार।" खबरों के अनुसार, प्रीति की इस शादी में फैशन डिजाइनर व स्टाइलिस्ट सुरीली गोयल और सुजैन खान भी शामिल हुईं।

preity
preity

मीडिया में इनकी शादी की खबरें काफी लंबे वक्त से आ रही हैं। लेकिन प्रीति ने हर बार अपनी इनका खंडन किया था। प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से 29 फरवरी को बेहद नीजि तरीके से शादी कर ली। उनके इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

खबरों की मानें तो प्रीति और जीन पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में ही एक ट्रीप के दौरान हुई थी। दोनों आईपीएल फाइनल 2015 में भी साथ देखे गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन