1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी

प्रीति ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी

पिछले काफी दिनों से मीडिया में प्रीति जिंटा की शादी खबरें आ रही हैं और अब इन पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में खबर आई है कि प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी कर ली है।

preity- India TV Hindi
preity

नई दिल्ली: पिछले काफी दिनों से मीडिया में प्रीति जिंटा की शादी खबरें आ रही हैं और अब इन पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में खबर आई है कि प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी कर ली है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रीति ने 29 फरवरी को लॉस एंजेलिस में जेन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कहा जा रहा है शादी को बेहद ही निजी रखा गया था जिसमें परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हाल ही में प्रीति की खास दोस्त सुजैन खान और सुरीली गोयल को लॉस एंजेलिस में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

इसे भी पढ़े:- 10 साल छोटे दुल्हे से प्रीति करेंगी दो बार शादी!

खबरों के अनुसार प्रीति और जेन पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में ही एक ट्रीप के दौरान हुई थी। दोनों आईपीएल फाइनल 2015 में भी साथ देखे गए थे। हालांकि प्रीति या जेन दोनों में से किसी ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

जेन उम्र में प्रीति से 10 साल छोटे हैं। प्रीति ने कुछ वक्त पहले ही अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। खबरों के अनुसार प्रीति का नाम पहले भी कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है जिनमें बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। लेकिन आईपीएल 2014 में इनके बीच किसी बात को लेकर बेहस हो गई जो इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इसके बाद से ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Latest Bollywood News