1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 साल छोटे लड़के पर आया प्रीति का दिल, अब रचाएंगी शादी

10 साल छोटे लड़के पर आया प्रीति का दिल, अब रचाएंगी शादी

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है और अब खबर आई है कि प्रीति जल्द ही अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं।

preity- India TV Hindi
preity

नई दिल्ली: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है और अब खबर आई है कि प्रीति जल्द ही अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रीति से अपने बॉलीवुड के दोस्तों को फोन पर अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया है। एक वेबसाइट के अनुसार इसी महीने की 12 से 16 तारिख तक लॉस एंजिलिस में प्रीति की शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी वह अमेरिका में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:- प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

प्रीति की शादी अमेरिका में होगी और 5 दिनों तक इनकी शादी के प्रोग्राम चलने वाले हैं। प्रीति करीब एक साल से जेन गुडइनफ को डेट कर रही हैं। हालांकि प्रीति या जेन ने अब तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

preity

प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में ही एक ट्रीप के दौरान हुई थी। दोनों आईपीएल फाइनल 2015 में भी साथ देखे गए थे। खबरों के अनुसार प्रीति का नाम पहले भी कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है जिनमें बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ उनका काफी चर्चा में रहा था। लेकिन आईपीएल 2014 में इनके बीच किसी बात को लेकर बेहस हो गई जो इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इसके बाद से ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने शादी कर अपने फैंस को खुशखबरी दी थी अब लगता है कि प्रीति भी शादी कर अपने सभी फैंस को ये खुशखबरी देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Latest Bollywood News