1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Nov 24, 2015 05:20 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 12:37 pm IST

नई दिल्ली: कुछ दिनों से मीडिया में लगातार ये खबर छाई हुई हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अगले वर्ष जनवरी में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेने गुडेनफ से शादी करने वाली हैं। खबरों की माने

प्रीति जिंटा ने अपनी...- India TV Hindi
प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: कुछ दिनों से मीडिया में लगातार ये खबर छाई हुई हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अगले वर्ष जनवरी में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेने गुडेनफ से शादी करने वाली हैं। खबरों की माने तो प्रीति अगले वर्ष अमेरिका जाकर किसी छोटे समारोह में अपने ब्वॉएफ्रैंड से शादी करने वाली हैं जिसमें उनके घर वाले और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा करेंगी मिस इंडिया-कनाडा 2015  को जज

अभी तक इस खबर पर औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन प्रीति ने इस मामले पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है।  आपको बता दें प्रीति जिंटा ने इन सभी खबरों को खारिज किया है। एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में प्रीति ने साफ कहा है कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

खबरों की माने तो जेने गुडेनफ पेशे से एक वित्तीय विश्लेषक हैं जिनकी मुलाकात प्रीति से अमेरिका में ही हुई थी। कुछ वर्षों पहले प्रीति किसी बिसनेस ट्रिप के चलते यूएस गई थीं और वहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई।

बाद में एक रिपोर्ट में ये बताया गया था कि जेने प्रीति के ब्वॉएफ्रैंड नहीं हैं, वो सिर्फ उनके एक अच्छे दोस्त हैं। प्रीति के भाई और भांजी यूएस में रहते हैं और इसलिए वो लगातार वहां पर जाती रहती हैं। जेने की तरह यूएस में प्रीति के कई और दोस्त भी हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रीति अपनी आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर नेस वाडिया के साथ रिश्ते में थी, लेकिन किसी विवाद के बाद इन दोनों में झगड़ा हुआ और ये दोनों अलग हो गए।

खैर जो भी हो, कुल मिलाकर बात ये हैं कि प्रीति अभी शादी करने वाली नहीं हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन