1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते समय भर दी गलत जानकारी? जानें कैसे कर सकते हैं सुधार

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते समय भर दी गलत जानकारी? जानें कैसे कर सकते हैं सुधार

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 25, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 06:40 pm IST

IRCTC से ऑनलाइन बुक किए गए टिकट में क्या आप किसी तरह का बदलाव कर सकते हैं? अगर, आपने कोई गलती कर दी है, तो उसे कैसे ठीक कर सकते हैं, आइए जानते हैं...

Online ticket booking- India TV Hindi
ऑनलाइन बुक टिकट में कैसे करें बदलाव Image Source : IRCTC

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले एक यात्री ने ऑनलाइन टिकट बुक करते समय अपनी उम्र गलत लिख दी, जिसके बाद TTE ने जांच के दौरान 7000 रुपये का चालान काट दिया। यात्री का दावा है कि गलती से उसने अपना उम्र 1 साल रख दिया था। IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय अगर आपसे भी ऐसी गलती होती है तो क्या आप इसे सुधार सकते हैं?

ऑनलाइन टिकट में कैसे करें सुधार?

IRCTC की वेबसाइट और Railone ऐप में टिकट बुक होने के बाद हुई किसी भी गलती की सुधार करने का कोई विकल्प मौजूद नहीं होता है। ऐसे में यात्री अगर अपने टिकट में ऑनलाइन कोई सुधार करना चाहते हैं तो उसे कैंसिल करके दोबारा टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्री नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन सेंटर पर जाकर अपने टिकट में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

बोर्डिंग स्टेशन कैसे बदलें?

रेलवे के नियम के मुताबिक, यात्री ऑनलाइन बुक किए गए टिकट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते हैं। हालांकि, बुक किए गए टिकट में कुछ सीमित बदलाव संभव है, जिसमें यात्री का नाम, बोर्डिंग स्टेशन आदि शामिल हैं। आप बुक किए गए टिकट का बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकते हैं। इसके लिए आपको IRCTC की वेबसाइट या Railone ऐप पर जाना होगा। बुक किए गए टिकट हिस्ट्री में जाकर आप जर्नी का बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।

how to change boarding station
Image Source : SCREENGRAB FROM RAIL CONNECT APPबोर्डिंग स्टेशन कैसे बदले?

जर्नी डेट नहीं बदलेगी

नियम के मुताबिक, आप जर्नी डेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते हैं। अगर, आपको जर्नी डेट बदलनी है तो भी आपको बुक किए गए टिकट को कैंसिल करना होगा और नया टिकट ही बुक करना होगा। वहीं, पैसेंजर का नाम और अन्य डिटेल बदलने के लिए आपको रेलवे रिजर्वेशन सेंटर पर जाना होगा। वहां, आपको बुक किए गए टिकट के साथ-साथ वैलिड आईडीप्रूफ आदि देना होगा। इसके बाद ही टिकट में किसी तरह का बदलाव संभव है।

केवल पैसेंजर डिटेल बदलने की सुविधा

टिकट में पैसेंजर का नाम आदि बदलने के लिए भी आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। ऑनलाइन बुक हुए टिकट के प्रिंट आउट के साथ अपना आईडी प्रूफ और नए यात्रा करने वाले यात्री का आईडी प्रूफ और उसके साथ आपके रिलेशन की डिटेल का प्रूफ देना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि टिकट में किसी भी तरह का बदलाव ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले ही किया जा सकता है। इसके बाद टिकट में किसी भी तरह का बदलाव करना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें - ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए कौन-सा ऐप है बेस्‍ट? प्लानिंग करने से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक