Vivo जल्द ही V80 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन 6 अक्टूबर को पेश होगा। कंपनी इस फोन के साथ Vivo S2 FE भी पेश कर सकती है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वीवो के इस मिड बजट फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की कीमत iPhone 17 के लगभग बराबर हो सकती है।
कीमत हुई लीक
भारतीय टिप्स्टर का दावा है कि Vivo V80 के 8GB RAM + 128GB वाले मॉडल की MRP यानी अधिकतम कीमत 1,19,999 रुपये है। फोन की कीमत का पता इसके रिटेल बॉक्स से लगा है, जिसपर MRP 1,19,999 रुपये मेंशन किया गया है। हालांकि, टिप्स्टर ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन को भारत में 60,000 रुपये से ज्यादा की प्राइस में पेश किया जा सकता है।
टिप्स्टर का यह भी दावा है कि इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। यह फोन 8MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आएगा। साथ ही, इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।
Vivo V80 के फीचर्स (संभावित)
वीवो का यह फोन 6.59 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक होगी। इसके डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए जाएंगें, जिसकी मोटाई महज 1.25mm होगी।
कैमरे की बात करें तो वीवो का यह फोन Zeiss ब्रांड वाले कैमरा यूनिट के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का नाइट टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी औक वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिल सकता है। फोन का कैमरा 100x डिजिटल और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा।
Vivo V80 को गूगल जेमिनी पर बेस्ड AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिलेगा। यह पोन 7200mAh की दमदार बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। कंपनी के अन्य फीचर्स फिलहाल कंफर्म नहीं किए हैं। पिछले दिनों इस फोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जहां फोन के चिपसेट की डिटेल सामने आई थी। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, फोन वाटरप्रूफ IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़ें - Vodafone Idea का बड़ा दांव, 170 देशों में फ्री हुई इंटरनेशनल रोमिंग