1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vodafone Idea का बड़ा दांव, 170 देशों में फ्री हुई इंटरनेशनल रोमिंग

Vodafone Idea का बड़ा दांव, 170 देशों में फ्री हुई इंटरनेशनल रोमिंग

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 25, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 05:50 pm IST

Vodafone-idea ने करोड़ों यूजर्स के लिए कमाल का ऑफर पेश किया है। यूजर्स को 170 देशों में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यह ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए है।

Vodafone idea- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया Image Source : VODAFONE IDEA

Highlights

  • Vodafone Idea ने दुनिया के 170 देशों में इंटरनेशनल रोमिंग फ्री कर दी है।
  • वोडाफोन-आइडिया का यह ऑफर चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए है।
  • यूजर्स साल में तीन बार विदेश यात्रा के दौरान इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

Vodafone Idea ने अपने कुछ रिचार्ज और पोस्टपेड पैक के साथ इंटरनेशनल रोमिंग फ्री कर दी है। यूजर्स 170 देशों में फ्री में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स का आनंद ले सकेंगे। यूजर्स को उन देशों में ट्रैवल करते समय अलग से रोमिंग पैक लेने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, वोडाफोन-आइडिया ने अपने इस ऑफर के साथ कुछ लिमिटेशन भी रखी है। यूजर्स साल में केवल 3 विदेश यात्रा में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ ले सकते हैं।

चुनिंदा प्लान में मिलेगा ऑफर

वोडाफोन आइ़डिया का यह ऑफर केवल चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान लेने वाले यूजर्स के लिए है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को 170 देशों में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। वो फोन पर आने वाले इनकमिंग कॉल्स फ्री में एक्सेस कर पाएंगे। पोस्टपेड प्लान की बात करें तो यह ऑफर इंडिविजुअल, बिजनेस और फैमिली सभी प्लान लेने वाले यूजर्स के लिए है।

जो यूजर्स वोडाफोन-आइडिया के 501 रुपये या इससे ज्यादा के प्लान लेते हैं उन्हें इस ऑफर का लाभ मिलेगा। वहीं, प्रीपेड यूजर्स को 451 रुपये या इससे ज्यादा के अनलिमिटेड प्लान के साथ इस ऑफर का लाभ मिलेगा। वोडाफोन-आइडिया यूजर्स अपने फोन में इंस्टॉल हुए Vi ऐप के जरिए इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यह रोम फ्री प्लान यूजर्स ऐप से ही एक्टिवेट कर पाएंगे।

हालांकि, इस ऑफर का लाभ लेने वाले यूजर्स को इसका फायदा साल में तीन बार के इंटरनेशनल ट्रिप पर मिलेगा। यूजर्स को इंटरनेशनल डेटा कोटा, आउटगोइंग कॉलिंग मिनट आदि उनके प्लान के आधार पर मिलेगा।

अपनी मर्जी से चुन पाएंगे डेटा

वोडाफोन-आइडिया ने हाल ही में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। यूजर्स अपनी मर्जी से प्लान में मिलने वाले डेटा का चुनाव कर सकते हैं। फिलहाल ऐसी सुविधा कोई दूसरी टेलीकॉम कंपनी ऑफर नहीं कर रही है। वोडाफोन-आइडिया का यह एक्सपेरिमेंट कितना कामयाब होगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। कंपनी ने 249 और 250 रुपये वाले प्लान उतारे हैं। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कम खर्च में अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। ये दोनों रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली HC का Meta को आदेश, 24 घंटे में प्लेटफॉर्म से हटाए आपत्तिजनक तस्वीर, पीएम मोदी से जुड़ा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।