1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi ने लॉन्च किए दो सस्ते रिचार्ज प्लान, अपनी मर्जी से सेट कर पाएंगे इंटरनेट डेटा लिमिट

Vi ने लॉन्च किए दो सस्ते रिचार्ज प्लान, अपनी मर्जी से सेट कर पाएंगे इंटरनेट डेटा लिमिट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 10, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 06:29 pm IST

वोडाफोन-आइडिया यूजर्स अपने हिसाब से इंटरनेट डेटा लिमिट सेट कर सकते हैं। कंपनी अपने एक रिचार्ज प्लान के साथ यूजर को यह ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने एक और सस्ता प्लान पेश किया है।

Vodafone Idea recharge plan- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान Image Source : INDIA TV

वोडाफोन-आइडिया ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। यूजर्स अपनी मर्जी से प्लान में मिलने वाले डेटा का चुनाव कर सकते हैं। फिलहाल ऐसी सुविधा कोई दूसरी टेलीकॉम कंपनी ऑफर नहीं कर रही है। वोडाफोन-आइडिया का यह एक्सपेरिमेंट कितना कामयाब होगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। कंपनी ने 249 और 250 रुपये वाले प्लान उतारे हैं। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कम खर्च में अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। कंपनी ने हाल ही में 200 रुपये वाला एक प्लान पेश किया है, जिसमें OTT ऐप्स समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

इन दिनों आने वाले रिचार्ज प्लान डेली डेटा लिमिट के साथ आते हैं। ऐसे में अगर किसी कारण आपने अपना पूरा डेटा खत्म कर दिया है तो इंटरनेट यूज करने के लिए अगले दिन का इंतजार करना होगा या फिर आपको डेटा ऐड-ऑन पैक लेना होगा। वोडाफोन-आइडिया ने यूजर्स की इसी समस्या को दूर करने का प्रयास किया है। यूज चाहे तो नंबर रिचार्ज करने के बाद डेली डेटा को एक साथ कल्ब करके ले सकते हैं, जिसमें उन्हें किसी डेली लिमिट का डर नहीं रहेगा। वो अपनी मर्जी से डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

249 रुपये वाला प्लान

Vi अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 0.5GB और कुल 14GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स अपने हिसाब से इस प्लान की डेटा लिमिट को बदल सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कम खर्च में अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं।

250 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में भी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। वोडाफोन-आइडिया अपने इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा भी ऑफर कर रहा है। साथ ही, 28 दिनों के लिए Spotify Premium का भी लाभ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स अपने डेटा का चुनाव अपनी मर्जी से नहीं कर पाएंगे।

कैसे चुनें डेटा?

  • वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को अपना नंबर 249 रुपये वाले प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा।
  • इसके बाद फोन के डायलर पर जाकर *188# डायल करना होगा।
  • फिर स्क्रीन पर दिए गए ऑप्शन में से वो एकमुश्त डेटा वाला ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • इसके बाद यूजर को एक साथ 14GB डेटा का लाभ मिल जाएगा।
  • हालांकि, यूजर को इस बात का ध्यान देना होगा कि वो अपना नंबर रिचार्ज करने के तुरंत बाद इसका चुनाव कर लें। बाद में वो इसका लाभ नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 10 को सस्ते में खरीदने का मौका, Flipkart Sale में हुआ बड़ा प्राइस कट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक