1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10 को सस्ते में खरीदने का मौका, Flipkart Sale में हुआ बड़ा प्राइस कट

Google Pixel 10 को सस्ते में खरीदने का मौका, Flipkart Sale में हुआ बड़ा प्राइस कट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 10, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 05:37 pm IST

Google pixel 10 की कीमत में कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है।

Google Pixel 10- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 10 Image Source : GOOGLE STORE

Highlights

  • Flipkart पर चल रही Freedom Sale में गूगल पिक्सल 10 की कीमत में कटौती की गई है।
  • गूगल का यह फोन लॉन्च प्राइस से 17,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है।
  • Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च होने से पहले पिछले मॉडल को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10 को सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे Freedom Sale में गूगल के इस फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस सेल में फोन को लॉन्च प्राइस से 17,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। गूगल ने इस फोन को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था, जल्द ही कंपनी Google Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट हाल ही में कंफर्म की है। इस सीरीज में Google Pixel 11 के साथ-साथ Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किया जाएगा। 

Pixel 10 पर डिस्काउंट

गूगल का यह फ्लैगशिप फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की कीमत 79,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में यह फोन 62,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है। इस तरह कुल मिलाकर 17,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।

Google Pixel 10 के फीचर्स

गूगल के इस फ्लैगशिप फोन में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है।

Google Pixel 10 फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G5
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 4970mAh, 30W, 10W
कैमरा 48MP + 13MP + 10.8MP, 10.5MP
OS Android 16

Google Pixel 10 में Tensor G5 दिया गया है। यह गूगल का अब तक का सबसे लेटेस्ट चिपसेट है। साथ ही, फोन में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4,970mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इस फोन के बैक में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का सेकेंडरी और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, यह IP68 रेटिंग से लैस है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - 200MP कैमरे के साथ आएगा Redmi Note 17 Pro Max? गीकबेंच पर सामने आए फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक