1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon पर भी शुरू हुई अर्ली सेल, 7999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का नया फोन

Amazon पर भी शुरू हुई अर्ली सेल, 7999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का नया फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 25, 2026 06:54 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 06:54 pm IST

Amazon पर ग्रेड इंडियन फेस्टिवल से पहले अर्ली सेल शुरू हो गया है। इस सेल में देसी कंपनी का 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N4 Lite- India TV Hindi
लावा बोल्ड एन4 लाइट Image Source : LAVA

Flipkart के बाद अब Amazon भी अपने अपकमिंग Great Indian Festival Sale से पहले अर्ली डील्स रिवील कर दी है। कंपनी ने कई स्मार्टफोन्स पर अर्ली ऑफर की घोषणा की है। देसी कंपनी Lava के इस साल लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली फोन को अमेजन पर महज 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन की कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर यह फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर को शुरू हो रही है। अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 24 घंटे पहले यानी 7 अक्टूबर को ही लाइव हो जाएगी। यह साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल होगी, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट काफी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। इस Great Indian Festival सेल में SBI कार्ड धारकों को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट EMI ट्रांजैक्शन पर ऑफर किया जाएगा। वहीं, Prime मेंबर्स को 10% अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

7999 रुपये में स्मार्टफोन

अमेजन की वेबसाइट के मुताबिक, देसी कंपनी का इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite को 7,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स से लैस है। इस स्मार्टफोन की कीमत अमेजन पर 8,399 रुपये लिस्ट गई है। इस फोन की MRP 9,999 रुपये है। अर्ली सेल में यह फोन 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Lava Bold N4 Lite एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसे बेसिक यूजर्स के लिए पेश किया गया है। फोन में 6.56 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलता है। यह फोन Unisoc SC9863A1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन Android 16 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन के बैक में 8MP का AI कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vivo V80 की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, iPhone 17 की प्राइस में होगा पेश?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।