1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon पर 8 अक्टूबर को शुरू होगी साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, मिलेंगे तगड़े ऑफर

Amazon पर 8 अक्टूबर को शुरू होगी साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, मिलेंगे तगड़े ऑफर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 21, 2026 10:51 am IST,  Updated : Sep 21, 2026 10:51 am IST

Amazon पर 8 अक्टूबर पर साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सीजन सेल शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट पहले ही अपने अपकमिंग सेल की घोषणा कर चुका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 9 अक्टूबर को शुरू होने जा रही है।

amazon Sale- India TV Hindi
अमेजन सेल Image Source : AMAZON

Highlights

  • अमेजन ने भी अपने अपकमिंग फेस्टिव सीजन सेल की घोषणा कर दी है।
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट और होम अप्लायंसेज आदि पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart के बाद Amazon ने भी अपनी अपकमिंग फेस्टिव सीजन सेल की घोषणा कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। यह साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल होगी, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट काफी सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर को शुरू हो जाएगी। यही नही, कंपनी ने सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की खुलासा कर दिया है।

सेल में ऑफर

Amazon पर शुरू होने वाले इस Great Indian Festival सेल में SBI कार्ड धारकों को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट EMI ट्रांजैक्शन पर ऑफर किया जाएगा। वहीं, Prime मेंबर्स को 10% अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। यही नहीं, प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 24 घंटे पहले यानी 7 अक्टूबर को ही लाइव हो जाएगी।

कंपनी ने इस सेल के लिए डेडिकेटेड मैक्रो पेज भी बनाया है। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, सेल के दौरान इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ कूपन डिस्काउंट, ब्लॉकबस्टर डील्स, टॉप 100 डील्स, मेगा डील्स, 8PM डील्स, बाई मोर सेव मोर, एक्सचेंज मेला, सैंपल मेनिया और अमेजन कॉम्बो जैसे डील्स ऑफर किए जाएंगे। इस दौरान नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ लिया जा रहा है।

स्मार्टफोन पर ऑफर

अमेजन पर 8 अक्टूबर पर आयोजित सेल में OnePlus और iQOO के स्मार्टफोन पर तगड़े ऑफर दिए जाएंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर  OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus Nord 6, OnePlus Nord CE 6, iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Z11, iQOO Z11x जैसे फोन काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में भी कटौती की जाएगी।

Flipkart Big Billion Days Sale

फ्लिपकार्ट ने भी अपने बिग बिलियन डेज फेस्टिव सीजन सेल की घोषणा की है। यह सेल 9 अक्टूबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित किया जाएगा। फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर को ही शुरू हो जाएगी। Flipkart ने कंफर्म किया है कि इस सेल में Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं, सुपरमनी से प्रोडक्ट खरीदने पर भी हर ट्रांजैक्शन पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Airtel का 84 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, 18 OTT ऐप्स का एक्सेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक