1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लहसुन और लाल मिर्च का सूखा ठेचा मिनटों में होगा तैयार, सालभर कर सकते हैं स्टोर, नोट करें रेसिपी

लहसुन और लाल मिर्च का सूखा ठेचा मिनटों में होगा तैयार, सालभर कर सकते हैं स्टोर, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 25, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 07:25 pm IST

क्या आपने महाराष्ट्र की लाल मिर्च और लहसुन की फेमस सुखी चटनी यानी ठेचा का स्वाद चखा है। इसे बनाना बेहद आसान है। चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी

लहसुन लाल मिर्च ठेचा कैसे बनाएं- India TV Hindi
लहसुन लाल मिर्च ठेचा कैसे बनाएं Image Source : YOUTUBE - @VIYO FOOD/ @COOKWITHPARUL

महाराष्ट्र में वड़ा पाव के साथ लाल मिर्च और लहसुन की सुखी चटनी लोग चटकारे लेकर खाते हैं। इस चटनी को ठेचा या लहसुन खोबरा की सुखी चटनी के नाम से जाना जाता है। इसे सिर्फ वड़ा पाव के साथ ही नहीं बल्कि आप रोटी और दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं। यह एक ऐसी साइड डिश है जो फीके से फीके खाने में जान भर देती है। तो अगर आपने अभी तक ठेचा का स्वाद नहीं चखा है तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

लाल मिर्च और लहसुन की सुखी चटनी बनाने के लिए सामग्री

नारियल का बुरादा 6 बड़े चम्मच, दो चम्मच मूंगफली, 15 लाल मिर्च, 15 से बीस लहसुन, दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार

लाल मिर्च और लहसुन की सुखी चटनी कैसे बनाएं?

  • पहल स्टेप: लाल मिर्च और लहसुन की सुखी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आधा सूखा नारियल लें और उसे ग्रेट कर लें। नारियल का बुरादा छह चम्मच होना चाहिए।

  • दूसर स्टेप: अब गैस ऑन करें और पर एक पैन रखें जब वह गर्म हो जाए तो उसमें दो चम्मच मूंगफली अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। मूंगफली के बाद आप उसमें लाल मिर्च और लहसुन को भी बारी बारी से रोस्ट करें। लहसुन को रोस्ट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसक छिलका न निकालें। उसे छिलके के साथ ही रोस्ट करें।

  • तीसरा स्टेप: जब सब सामग्री रोस्ट हो जाए तो उसे एक मिक्सर जार में डालें और ऊपर से एक या दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक भी डालें और दरदरदा ग्राइंड करें। आप मिक्सर की जगह सील बट्टे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात का खासतौर पर ध्यान दें कि यह मिश्रण दरदरा होना चाहिए बारीक नहीं। साथ ही इसमें पानी बिल्कुल भी नहीं मिलाना है

  • चौथा स्टेप: अब इसे जार में से निकालकर एयर टाइट कंटेनर में डालें। अगर इसमें हवा नहीं लगने दी तो यह सुखी चटनी आराम से एक साल तक चल सकती है

  • पांचवां स्टेप: अब आप इस चटनी का सेवन रोटी, चावल, वड़ा पा या इडली डोसा के साथ भी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल