जावेद हबीब ने बताया, महंगा से महंगा शैम्पू भी नहीं रोक पाएगा हेयर फॉल अगर नहीं बदली ये आदतें
जावेद हबीब ने बताया, महंगा से महंगा शैम्पू भी नहीं रोक पाएगा हेयर फॉल अगर नहीं बदली ये आदतें
भारत के मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब कहते हैं कि हेयर के लिए महंगे शैम्पू इस्तेमाल करने की बजाय आपको अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना चाहिए। इन कुछ आदतों को बदलकर हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं।
Published : Jun 25, 2026 04:08 pm IST, Updated : Jun 25, 2026 04:08 pm IST
1/5Image Source : pexels
कई लोग बालों को हेल्दी बनाने के लिए महंगे से महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन भारत के मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब कहते हैं कि हेयर के लिए महंगे शैम्पू इस्तेमाल करने की बजाय आपको अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना चाहिए। इन कुछ आदतों को बदलकर हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
बालों को साफ रखें: अगर आप चाहते हैं कि हेयर फॉल न हो तो सबसे ज़रूरी स्टेप है कि आप अपने बालों को साफ रखें। अगर, जब भी आपके स्कैल्प में गन्दगी जम जाए तो तुरंत बालों को धोएं। दरअसल, गन्दगी और पसीने से पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे जड़ें कमजोर होने लगती हैं जो हेयर फॉल की वजह बनते हैं. इसलिए हफ्ते में दो से तीन बार हेयर वॉश करें।
3/5Image Source : unsplash
तेल लगाकर शैम्पू करें: कई लोगों की आदत होती है कि बालों में तेल लगाकर रात भर रखते हैं। यह बहुत ही गलत प्रैक्टिस है, इससे स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं, धूल-गंदगी चिपक जाती है, जिससे बाल कमजोर होते हैं। इसलिए हमेशा बाल धोने के आधे या एक घंटे पहले बालों की तेल से चम्पी करें और उसके बाद हेयर वॉश करें।
4/5Image Source : unsplash
हेल्दी डाइट और अच्छी नींद: इसके अलावा हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए आप हेल्दी डाइट फॉलो करें। अपनी डाइट में आप विटामिन ई, ओमेगा थ्री फैटी एसिड, प्रोटीन और आयरन को शामिल करें। साथ ही स्ट्रेस कम लें और नींद पूरी लें। नींद का पूरा न होना भी भी हेयर फॉल के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। साथ ही समय समय पर अपने बालों को ट्रिम कराएं। रेगुलर बालों को ट्रिम करने से दोमुहें बाल हैट जाते हैं जिससे वे हेल्दी बने रहते हैं।
5/5Image Source : unsplash
केमिकल और हीट से बालों को बचाएं: हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए आप केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स और हीट टूल्स का इस्तेमाल कम से कम या न के बराबर करें।