1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर ने बताया कैंसर के मरीजों को अपनी डाइट में किन 5 फूड्स को ज़रूर शामिल करना चाहिए?

डॉक्टर ने बताया कैंसर के मरीजों को अपनी डाइट में किन 5 फूड्स को ज़रूर शामिल करना चाहिए?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 25, 2026 03:03 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 03:06 pm IST

अगर आप कैंसर के मरीज हैं तब भी और नहीं हैं तब भी अपनी डाइट में इन पांच फूड्स को ज़रूर शामिल करें। ये एंटी कैंसर फूड्स जोखिम को कम करने में बेहद असरदार है

कैंसर में क्या खाएं,- India TV Hindi
कैंसर में क्या खाएं Image Source : UNSPLASH/FACBOOK - DR. TARANG KRISHNA

इन दिनों देश दुनिया में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में इन कुछ फूड्स को शामिल करते है तो इससे कैंसर का जोखिम कम होता है। कैंसर हीलर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्णा ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया कि हावर्ड मेडिकल स्कूल के रिसर्चर ने एक स्टडी किया, उस अध्ययन के अनुसार जिन मरीजों ने अपनी डाइट में एंटी कैंसर फ़ूड को शामिल किया था उनका सर्वाइवल रेट उन मरीजों से ज़्यादा था जो लोग सिर्फ दवाइयों पर निर्भर थे। अगर आप कभी भी कैंसर का सामना नहीं करना चाहते तो अपनी डाइट में इन फूड्स को ज़रूर शामिल करें।

इन 5 फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें

  • हल्दी: हल्दी का नाम सुनकर आपको लगेगा कि आप तो इसका इस्तेमाल खाने के रूप में रोजाना करते हैं। लेकिन अगर आप हल्दी के साथ काली मिर्च का इस्तेमाल करने से कैंसर का जोखिम कम होता है। हल्दी के सेवन के लिए एक गिलास पानी में चुटकीभर हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पिएं 

  • आंवला: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आंवला में मौजूद गैलिक एसिड (Gallic acid) और इलाजिक एसिड (Ellagic acid) शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकते है। फ्री रेडिकल्स शरीर के डीएनए को डैमजे करते हैं जिससे शरीर में कैंसर सेल बनने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आंवला केमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को भी कंट्रोल करने में मददगार है। इसलिए हर व्यक्ति और कैंसर के मरीज को एक आंवला रोज खाना चाहिए।

  • ब्रोकोली: ब्रोकोली के साथ फूलगोभी, पत्तागोभी जैसी सब्जियां कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार हैं। दरअसल, इस तरह की सब्जियां क्रूसिफेरस (Cruciferous) कहलाती हैं जो फ्री रेडिकल्स को रोकने का काम करती हैं। ब्रोकोली को हमेशा आधा पकाकर खाएं इससे सेहत को फायदे मिलते हैं।

  • ग्रीन टी: जापान में कैंसर के केसेस कम होने के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्रीन टी ड्रिंक को माना गया है। ग्रीन टी में इजीसीजी (Epigallocatechin gallate - EGCG) होता है, यह वह कम्पाउंड है जो कैंसर सेल्स के एंजियोजेनेसिस को रोक देता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, ग्रीन टी में मौजूद इजीसीजी मल्टीपल कैंसर जैसे ब्रेस्ट कैंसर, लंग कैंसर में फायदेमंद रहा है।

  • अलसी के बीज: अलसी के बीजों में लिगनेन्स (Lignans) होते हैं। ये शक्तिशाली प्लांट कंपाउंड्स कैंसर रोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये लिगनेन्स ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर में बेहद फायदेमंद है। जनरल ऑफ़ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी में एक रिसर्च हुई थी जिसमें यह कहा गया है कि जो ब्रेस्ट कैंसर के मरीज 25 ग्राम असली के बीज का रोज खाते हैं उनमें ट्यूमर ग्रोथ रेट स्लो हो जाता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।