A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हंगामा 2' की शूटिंग हुई पूरी

शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हंगामा 2' की शूटिंग हुई पूरी

फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणीता सुभाष शामिल हैं। 

shilpa shetty- India TV Hindi
Image Source : SHILPA SHETTY शिल्पा शेट्टी

मुंबई: फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'हंगामा 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणीता सुभाष शामिल हैं। प्रियदर्शन ने कहा, "इतने सालों के बाद भी हंगामा के चाहने वालों संख्या कायम है। इसकी यादें दर्शकों के दिमाग में अभी भी ताजा है और यह सुनिश्चित करना एक चुनौती थी कि हंगामा का दूसरा भाग भी अधिक मनोरंजक रहे। मैं दर्शकों के साथ फिल्म को साझा करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

यह फिल्म हंगामा फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त है, जो 2003 में शुरू हुई थी। नई फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी, लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इसे रोकना पड़ा था। शिल्पा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ सेट पर लौटने की घोषणा की। उसने पोस्ट को कैप्शन दिया, "बैक ऑन सेट्स . कोविड टेस्टेड। हंगामा 2 इन रेट्रो वाइब्स।" 

सपना चौधरी ने 'गजबन पानी' पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

2003 की हंगामा में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News