1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी ने 'गजबन पानी' पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

सपना चौधरी ने 'गजबन पानी' पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

 Published : Jan 22, 2021 04:12 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 04:12 pm IST

सपना चौधरी का डांस देखने के लिए लोग हमेशा उत्साहित रहते हैं। हरियाणवी डांसर सपना के लटके-झटके के लाखों दीवाने हैं। देखिए सपना का ये बेहतरीन डांस वीडियो।

Sapna Chaudhary - India TV Hindi
Sapna Chaudhary  Image Source : FACEBOOK PAGE/SAPNA DANCER

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज एक जाना-पहचाना नाम हैं। सपना का कोई भी गाना आए और वो हिट ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। उनके स्टेज शोज में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर 'गजबन पानी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहन रखा है। साथ ही सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। 

अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह की फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' का ट्रेलर हुआ रिलीज, लाखों लोगों ने देखा Video

सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं और उनके पीछे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा है। सपना के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस सपना के करियर ग्राफ की बात करें तो उन्होंने हरियाणा की आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ शुरुआत की थी। धीरे-धीरे सपना चौधरी हरियाणा और आस-पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही गई। फिर सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा बनीं और उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए हैं।  

सपना चौधरी ने अपनी कमजोरी का किया खुलासा, कहा- मैं इतनी इमोशनल हूं कि....

वर्क फ्रंट की बात करें तो 20 जनवरी को सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के नाम 'लोरी' है। यह गाना सपना के बाकी गानों से थोड़ा अलग है। इसमें एक बच्चे के प्रति उसके मां के प्यार को दिखाया गया है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। गाने को अबतक 30 हजार के ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन