नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर-अभिनेता निक जोनस के रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब कहा जा रहा है कि ये दोनों शनिवार की शाम को एक दूसरे से सगाई करने वाले हैं। इस दौरान प्रियंका और निक के परिवार के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही अब खबर आई है कि सगाई से पहले शनिवार की सुबह भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इनकी रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया है। खबरों के मुताबिक इनके रोके का फंक्शन सुबह 10 बजे से शुरु होने वाला है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोका के बाद निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा- Taken.. With all my heart and soul..
निक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही तस्वीर शेयर की और लिखा- Future Mrs. Jonas. My heart. My love.
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रियंका को उनकी जिंदगी में आए इस खूबसूरत दिन के लिए बधाई दी है।
Priyanka Chopra and Nick Jonas Roka ceremony
प्रियंका चोपड़ा का घर, जहां की जा रही है रोका सेरेमनी।
रोका सेरेमनी में पीले रंग का सूट पहने नजर आईं प्रियंका चोपड़ा। जबकि निक यहां सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं।
Priyanka Chopra and Nick Jonas Roka ceremony
एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत के दौरान सूत्रों ने बताया कि, "रोका सेरेमनी को शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित करने का फैसला किया गया है। प्रियंका और निक चाहते हैं कि वह सही ढंग से अब अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा करें। वहीं दोनों का ही परिवार उनके इस फैसले से बिल्कुल सहमत है।" सुबह इस रोके के फंक्शन को पूरे रीति-रिवाजों के साथ निभाया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर शाम को प्रियंका और निक एक दूसरे साथ अंगूठी बदलकर हमेशा साथ निभाने का वादा करेंगे। (Priyanka Chopra Engagement Party: शाहरुख-सलमान समेत ये सेलेब्स पार्टी में नहीं आ सकते हैं नजर)