A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Sky Is Pink Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बावजूद प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ने अभी तक कमाए इतने करोड़

The Sky Is Pink Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बावजूद प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ने अभी तक कमाए इतने करोड़

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन फिल्म की कहानी लोगों का दिल जीत लिया।

<p>The Sky Is Pink Box Office Collection</p>- India TV Hindi
The Sky Is Pink Box Office Collection

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म अपने ओपनिंग वाले दिन से ही काफी धीमी चल रही है। बॉक्स ऑफिस डॉटइंडिया डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले ही दिन सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि द स्काई इज पिंक को वीकेंड का काफी फायदा मिलेगा। और शनिवार और रविवार के दिन तक 4 से 5 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।  रिपोर्ट के मुताबिक द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है लेकिन फिल्म में दो बड़े स्टार के वाबजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरो में खींचकर लाने में कामयाब नहीं रही। की तारीफ की जारी है। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल बाद द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की है। उनकी पिछली फिल्म 'जय गंगाजल' थी जोकि 2016 में रिलीज हुई थी। वहीं प्रियंका ने द स्काई इज पिंक से पहले 'दिल धड़कनें दो' में भी फरहान अख्तर के साथ काम किया है। दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है।

Latest Bollywood News