प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता की विजेता रही थीं। आज वह एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफल गायिका भी हैं।
priyanka
प्रियंका अपने पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं, जिनका निधन 2013 में हुआ। वह एक समय में इंजीनियरिंग या मनोरोग का अध्ययन करने की आकांक्षी थीं।