1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day प्रियंका: जिस देश में हुआ था अपमान, आज वहीं मचा रही हैं धूम

Happy B’day प्रियंका: जिस देश में हुआ था अपमान, आज वहीं मचा रही हैं धूम

प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता की विजेता रही थीं। आज वह एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफल गायिका भी हैं।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता की विजेता रही थीं। आज वह एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफल गायिका भी हैं। प्रियंका के अभिनय का जादू अब सिर्फ हिन्दी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गया है, उनके अमेरिकी शो 'क्वांटिकों' के कारण आज दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। वह हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को अपना कायल बना दिया है।

इसे भी पढ़े:-

बॉलीवुड की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े। 13 साल की उम्र में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन वर्ष बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया, अमेरिका में उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना भी करना पड़ा।

अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में उच्च विद्यालय की शिक्षा प्राप्त की। प्रियंका अमेरिका में मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रहीं और उन्होंने मिस इंडिया वल्र्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने मिस वल्र्ड का ताज जीता। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय थीं।

Latest Bollywood News