1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कहीं ये प्रियंका चोपड़ा की जुड़वा बहन तो नहीं...

कहीं ये प्रियंका चोपड़ा की जुड़वा बहन तो नहीं...

 Published : Jul 13, 2016 02:28 pm IST,  Updated : Jul 13, 2016 02:28 pm IST

कहा जाता है कि दुनिया में सभी के हमशक्ल होते हैं। हमने कई बार इस बात को सच होते हुए भी देखा है। हमारे बॉलीवुड सितारों से भी मिलते-जुलते लोग हम कई बार देख चुके हैं। अब बारी थी पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की।

Priyanka Chopra's Lookalike- India TV Hindi
Priyanka Chopra's Lookalike

नई दिल्ली: कहा जाता है कि दुनिया में सभी के हमशक्ल होते हैं। हमने कई बार इस बात को सच होते हुए भी देखा है। हमारे बॉलीवुड सितारों से भी मिलते-जुलते लोग हम कई बार देख चुके हैं। अब बारी थी पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की। उनकी दिलकश अदाओं का जादू पूरी दुनिया पर छाया हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके जैसी दिखने वाली भी दुनिया के किसी कोने में रहती है। इस लड़की का नाम नवप्रीत बांगा है, जो कनाडा के वैंकूवर में रहती है। वह बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखती है। इन दिनों नवप्रीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। यह लोगों को हैरान तो कर ही रही है साथ ही रोमांचित भी कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। नवप्रीत केवल 21 साल की हैं और वह एक फिटनेस वी-लॉगर, यू ट्यूबर हैं। नवप्रीत खुद भी अपने चेहरे की इस खूब से वाकिफ हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका की तुलना अपने साथ करने लगती हैं।

प्रियंका ने अपने अमेरिकी शो क्वांटिको से आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली हैं। वहीं सोशल मीडिया पर नवप्रीत के 21,000 फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर तस्वीर पर लगातार कमेंट करते हैं कि वह बिल्कुल प्रियंका जैसी दिखती हैं और उनकी कार्बनकॉपी हैं। वैसे इस तरह के कमेंट्स अब नवप्रीत के लिए आम बात हो गई है। इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट ब्राउन गर्ल लिफ्ट्स के नाम से हैं।

फिल्म पिछले साल के अंत में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका को उनके लिए किरदार के लिए काफी सराहा गया था। कुछ वक्त पहले ही नवप्रीत ने एक फोटोशूट करवाया था जिसमें वह फिल्म में निभाए गए प्रियंका के किरदार काशीबाई के रुप में नजर आईं। खबरों के अनुसार नवप्रीत का कहना कि जरूरत पड़ने पर वह 'क्वांटिकों' में प्रियंका का डबल रोल भी निभाने के लिए तैयार हैं।

अब यह तो पता नहीं कि प्रियंका को अपनी हमशक्ल के बारे में कोई खबर है या नहीं, लेकिन इसके बारे में पता चलने के बार प्रियंका की प्रतिक्रिया देखना काफी रोमांचक होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन