A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा जोनस ने की पहल, ऑस्कर नॉमिनेटेड 'बिट्टू' की बच्चियों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने की पहल, ऑस्कर नॉमिनेटेड 'बिट्टू' की बच्चियों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली

ऑस्कर के लिए नामांकित फ़िल्म 'बिट्टू' जिसे बनाया है करिश्मा देव दुबे ने जिसमें आठ साल और दस साल की दो बहनों की जिंदगी की जद्दोजहद को बताया गया।

priyanka chopra jonas- India TV Hindi
Image Source : PRIYANKA CHOPRA JONAS प्रियंका चोपड़ा जोनस

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अभिनय का दायरा जितना बड़ा हैं उससे ही ज्यादा विशाल हैं उनका दिल। फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं कर प्रियंका अपने फैंस को आश्चर्यचकित तो करती ही हैं, असल जिंदगी में ये देसी गर्ल एक खूबसूरत इंसानियत की मिसाल देने में कोई कसर नही छोड़ती। समाज के लिए और समाज मे अपनी पहचान बनाने के लिए जूझ रहे लोगों के लिए प्रियंका हर मुमकिन कोशिश करती हैं। हाल ही में एक वीडियो के जरिये प्रियंका लोगों से दो खूबसूरत जिंदगियों को संवारने की गुजारिश कर रही हैं।

ऑस्कर के लिए नामांकित फ़िल्म 'बिट्टू' जिसे बनाया है करिश्मा देव दुबे ने जिसमें आठ साल और दस साल की दो बहनों की जिंदगी की जद्दोजहद को बताया गया। असल मे ये दोनों यानी कि रानी और रेनू कुमारी, शिक्षा से वंचित हैं, जिनकी प्रतिभा की चमक बहुत तेज है लेकिन आर्थिक तंगी के चलते इनकी गुजर बसर बहुत दयनीय हैं।

प्रियंका की विनती हैं कि इस फ़िल्म को तो देखे ही साथ ही वीडियो में दिए गए लिंक पर जाकर इनकी शिक्षा के लिए अमूल्य सहयोग करें जिसके जरिये ये दोनों जिंदगी खुलकर सांसे ले सकेंगी और जिंदगी को अपने अभिनय के तेज से चमका सकेंगी।

इसे भी पढ़ें:

जाह्नवी कपूर की 'रूही' देख भावुक हुए पिता बोनी कपूर, कहा - श्रीदेवी होतीं तो उन्हें बेटी पर गर्व होता

 Toofaan Teaser: रिलीज हुआ फरहान अख्तर की 'तूफान' का टीजर, OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म 

Latest Bollywood News