1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Toofaan Teaser: रिलीज हुआ फरहान अख्तर की 'तूफान' का टीजर, OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

Toofaan Teaser: रिलीज हुआ फरहान अख्तर की 'तूफान' का टीजर, OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

 Published : Mar 12, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 12:22 pm IST

फरहान अख्तर की मचअवेटेड फिल्म 'तूफान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर प्रीमियर की जाएगी।

Farhan Akhtar, Toofaan - India TV Hindi
Farhan Akhtar in Toofaan  Image Source : YOUTUBE/AMAZON PRIME VIDEO INDIA

फरहान अख्तर की मचअवेटेड फिल्म 'तूफान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर प्रीमियर की जाएगी। फिल्म का प्रीमियर 21 मई को किया जाएगा। 

यहां देखें

यह फ़िल्म विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर 21 मई, 2021 में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर की जाएगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत, तूफ़ान का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। 

बहुप्रतीक्षित फिल्म में फरहान अख्तर डोंगरी के एक गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनने का सफ़र तय करते हैं और उनके साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल नज़र आएंगे। 

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित, टीज़र में फरहान अख्तर के साथ तूफ़ानी दुनिया की एक झलक साझा की गई है जिसने फैंस को अधिक उत्साहित कर दिया है। अब देखना होगा यह फिल्म क्या वाकई दर्शकों के अंदर अपनी छाप छोड़ पाएगी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन