प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह सोफी टर्नर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMPriyanka chopra , madhu chopra and sophie turner
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद बहुत खुश हैं। निक जोनस के साथ उनकी फैमिली भी प्रियंका को प्यार करती है। इसके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी जोनस फैमिली के साथ घुल मिल गई हैं। इस समय जोनस ब्रदर्स अपने हैप्पीनेस टूर पर हैं। निक, जो और केविन जोनस कई देशों में जाकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इसी कॉन्सर्ट की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें मधु चोपड़ा सोफी टर्नर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में मधु चोपड़ा और सोफी टर्नर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। पूरा जोनस परिवार साथ में मस्ती करता नजर आ रहा है।
कुछ समय पहले बॉस्टन में हुए कॉन्सर्ट में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को I Love You गेस्चर बनाते हुए फोटो वायरल हुआ था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।