1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण 3D' में राम-सीता बनेंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण!

'रामायण 3D' में राम-सीता बनेंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण!

 Published : Aug 23, 2019 12:04 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 01:30 pm IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण 3D में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ सकती है।

Hrithik roshan and Deepika padukone- India TV Hindi
Hrithik roshan and Deepika padukone

'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने जब से रामायण 3D बनाने की घोषणा की है तभी से फैन्स में इसकी स्टार कास्ट को लेकर उत्साह जाग गया है। यह फिल्म लगभग 500 करोड़ के बजट में बनने वाली है और 3D में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में ऋतिक रोशन भगवान राम और दीपिका पादुकोण सीता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

रिपोर्ट्स के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कास्ट के बारे में बात की। Koimoi को दिए इंटरव्यू में नितेश ने कहा- मैंने अभी तक फिल्म की कास्ट के बारे में नहीं सोचा है। पहले हम सारा पेपर वर्क, बाकि चीजों का प्रोसेस खत्म करना चाहते हैं। बाकि बातें हम बाद में शुरू करेंगे।

नितेश ने ऋतिक और दीपिका को कास्ट करने की बात से ना ही इनकार किया है और ना ही हां कहा है। इसका मतलब यह है कि फिल्म में दोनों नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट पर पिछले 3 सालों से काम किया जा रहा है। पहले दिए गए स्टेटमेंट के मुताबिक भारत के सभी हिस्सों को कवर करने के लिए हिंदी, तमिल, तेलगु, मराठी, गुजराती और पंजाबी फिल्मों के एक्टर्स को रामायण में शामिल किया जाएगा।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले 'सुपर 30' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस सम वह फिल्म '83' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में वह रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Also Read:

Birthday Special: बॉलीवुड क्वीन सायरा बानो इस वजह से कभी नहीं बन पाईं मां, खुद दिलीप कुमार ने किया था खुलासा

एक्टिंग नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में ये काम करेंगी आमिर खान की बेटी इरा, इस साल के अंत में होगा डेब्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन