नई दिल्ली: शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर ही दिया। शनिवार सुबह प्रियंका के घर में रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें प्रियंका और निक के परिवार के अलावा परिणीति चोपड़ा, अर्पिता खान शर्मा, अनुषा दांडेकर सहित कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। शनिवार की शाम प्रियंका ने अपने करीबियों के लिए एंगेजमेंट पार्टी होस्ट की थी, जिसमें परिणीति, अर्पिता के अलावा नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, संजय लीला भंसाली, मुश्ताक शेख और आलिया भट्ट भी शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एंगेजमेंट बैश में प्रियंका ने गाउन पहना था। निक भी कैजुअल अवतार में नजर आए।
सुबह हुई रोका सेरेमनी में निक और प्रियंका ट्रेडिशनल लुक में दिखे थे। प्रियंका ने अबू जानी संदीप खोसला का पीला सलवार कमीज पहना था, वहीं निक कुर्ता-पायजामा में नजर आए थे।
रोका के बाद निक और प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने रिश्ते को ऑफिशयल कर दिया था।
एंगेजमेंट पार्टी में निक की मम्मी साड़ी और पापा सूट में नजर आए। आपको बता दें कि निक की मम्मी ने रोका सेरेमनी में भी सलवार-कमीज पहना था।
एंगेजमेंट पार्टी में निक और प्रियंका का अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है।
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एंगेजमेंट बैश की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो प्रियंका और निक के साथ नजर आ रही हैं।
इसके पहले परिणीति ने रोका सेरेमनी से अपनी और प्रियंका की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था।
देखें रोका और एंगेजमेंट सेरेमनी की कुछ और तस्वीरें...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक इस साल सितंबर या अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।
Image Source : yogen shahMukseh Ambani, Isha Ambani, Nita Ambani
Image Source : yogen shahSanjay Leela Bhansali
Image Source : yogen shahSiddharth Roy Kapur
कहां हुई थी प्रियंका-निक की मुलाकात
निक और प्रियंका की मुलाकात मेट गाला 2017 के दौरान हुई थी। दोनों कुछ महीनों से एक-दूसरे से डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में निक, प्रियंका की मम्मी से मिलने के लिए मुंबई भी आए थे। मम्मी से मिलने के बाद प्रियंका, निक, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और कजिन परिणीति चोपड़ा गोवा भी गए थे।
प्रोफेशनल लाइफ में भी बिजी हैं प्रियंका
प्रियंका के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो सोनाली बोस की 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इसके अलावा प्रियंका, सलमान के साथ 'भारत' भी करने वाली थीं, लेकिन निक संग सगाई के कारण उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।
Also Read:
Priyanka- Nick Roka Ceremony updates: प्रियंका ने निक संग अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
Priyanka- Nick Roka Ceremony Live updates: सामने आई प्रियंका और निक के रोके की पहली तस्वीर
Priyanka Chopra-Nick Jonas Engagement Party: ये मेहमान हो सकते हैं शामिल, ऐसी हैं तैयारियां
Latest Bollywood News